पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल इवेंट में सिल्वर जीतने पर महिला टीम को सराहा
खबर सार :-
एशियन गेम्स में महिलाओं की प्रतिस्पर्धा शक्ति ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। उनकी इस विजय पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं। देश में खुशी का माहौल है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधने वालीं इलावेनिल वलारिवन के भी पराक्रम की प्रशंसा की है। बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।
केंद्रीय मंत्रियों के साथ देशभर से मिल रहीं बधाइयां
भारतीय महिला टीम का सिल्वर मेडल कुल क्वालिफिकेशन स्कोर के आधार पर तय हुआ। इसमें तीनों खिलाड़ियों ने पूरी क्षमता के साथ मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह पोडियम पर दूसरा स्थान पर पहुंच गईं। सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत को क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान दिलाया।
वहीं, इलावेनिल 633.5 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर बनाया। वह व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं। इनके योगदान से भारत की इस टीम के लिए सिल्वर मेडल पक्का हो गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के अलावा देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें : US Open 2026: सबालेंका की बादशाहत खत्म, एलेना रिबाकिना ने पहली बार जीता यूएस ओपन का खिताब
पीएम ने की मेधावियों की जमकर सराहना
प्रधानमंत्री कार्यालय से तारीफ मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया है कि मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। उनकी ओर से एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद को बधाई दी गई है। कार्यालय की ओर से पोस्ट में इस उपलब्धि पर गर्व किया है।
आगे लिखा है, उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीट्स को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक और ट्वीट जारी किया गया है। इसमें इलावेनिल वलारिवन की तारीफ की गई है। इसमें लिखा गया है कि भारतीय निशानेबाज लगातार हमें गर्व महसूस करा रहे हैं। आगे पोस्ट में कहा गया है कि एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई।
कार्यालय की ओर से एक-एक पल पर नजर रही, क्योंकि दूसरे पोस्ट में यह शब्द साधारण नहीं हैं। वह भी जब पीएम कार्यालय से मिले हों। इसमें आगे लिखा है कि भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। यह उनका दिन का दूसरा मेडल था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है।
राष्ट्रपति ने कहा, देश का मान बढ़ाने की बधाई
बधाई संदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मिला है। इसे भी एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने मेडल जीतने पर इसे उपलब्धि के साथ शानदार कहा है। पोस्ट में लिखा है कि इसने देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक और ट्वीट है। इसमें राष्ट्रपति ने लिखा है कि एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई। इस मेडल को शानदार प्रदर्शन और देश का मान बढ़ाने वाला बताया गया है। राष्ट्रपति की ओर से कहा गया है कि भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।
अमित शाह और किरेन रिजिजू ने कहा, शुभकामनाएं
इस मौके पर केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने शूटिंग 10 मीटर राइफल महिला (टीम) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद को बधाई दी है। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लिखा है कि भारत ने सिल्वर मेडल जीतकर एशियन गेम्स में अपने मेडल का सफर शुरू किया।
भारतीय महिला टीम की तारीफ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्साह बढ़ाया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रयास है। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। आगे लिखा है कि हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलें।
यह भी पढ़ें : Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को 5-1 से हराकर शान से फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30