एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप: आनंद ने भाले से नापी 80 मीटर की दूरी
खबर सार :-
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रविवार को भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
खबर विस्तार : -
ओरडोस। एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रविवार को भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आनंद ने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा पार किया है। चीन के ओरडोस में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय इवेंट में हिस्सा लेते हुए, 22 वर्षीय आनंद ने 80.57 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। उन्होंने अपने पिछले बेस्ट थ्रो में 2.89 मीटर का सुधार करते हुए 80 मीटर का आंकड़ा पार किया। उत्तर प्रदेश के इस एथलीट ने चैंपियनशिप में 77.68 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ एंट्री की थी, जो उन्होंने 28 जून को भुवनेश्वर में नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हासिल किया था।
थ्रो छठे और आखिरी राउंड में आया था। उस चैंपियनशिप में वह रोहित यादव, यशवीर सिंह और सचिन यादव के बाद चौथे स्थान पर रहे थे। इस साल की शुरुआत में, आनंद ने पटियाला में इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन में भी प्रभावित किया था। वह 76.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने 9 से 12 जुलाई तक ओरडोस में एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय नेशनल ट्रैक और फील्ड टीम को शॉर्टलिस्ट किया था।
रेस वॉक 21 किलोमीटर
भारतीय टीम: पुरुष: विभास्कर कुमार, सैम वसंत एस (100 मीटर/4x100 मीटर रिले), हर्ष संतोष राउत, मोहम्मद शान पी, लौकिक अनंत मेल्गे, अनिकेत नलवाडे (4x100 मीटर रिले), अभय सिंह (200 मीटर), जे पांडियन (200 मीटर), आस्तिक प्रधान, सेतु मिश्रा (400 मीटर/4x400 मीटर रिले), अमन चौधरी, शरण एम, साहिल मलिक, तरनदीप सिंह (4x400 मीटर रिले), शकील, विनोद कुमार भनोट (800 मीटर), साकिर, रितिक देयोल (1500 मीटर), शिवाजी परशुराम (5,000 मीटर/10,000 मीटर), विनोद सिंह (5,000 मीटर), शैलेश कुशवाह (10,000 मीटर), शाहरुख खान (3,000 मीटर स्टीपलचेज), सुदीप (ऊंची कूद), मोहम्मद मुहासिन (ट्रिपल जंप), देव कुमार मीना, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), मोहम्मद अत्ता साजिद (लंबी कूद), भरतप्रीत सिंह (डिस्कस थ्रो), शिवम लोहाकरे, आनंद सिंह (भाला फेंक), हर्षित कुमार (हैमर थ्रो), अभिजीत भोसले (डेकाथलॉन), सचिन जी (रेस वॉक 21 किलोमीटर)।
महिलाएं: किरुथिका, अक्षया एस, वी सुदीक्षा, संजना, अबिनया राजराजन (4x100 मीटर रिले), हुइड्रोम भूमेश्वर (800 मीटर/1500 मीटर), वैष्णवी रावल (800 मीटर), श्रेया राजेश, सबिता टोप्पो (100 मीटर बाधा दौड़), प्राची देवकर (3000 मीटर स्टीपलचेज), नितिका अनुप अकारे (पोल वॉल्ट), शैली सिंह (लंबी कूद), विधि (शॉट पुट), अनुप्रिया वीएस (शॉट पुट), प्रिया (डिस्कस थ्रो), श्रावणी सचिन सांगले (400 मीटर बाधा दौड़/4x400 मीटर रिले), नोफिसा खातून, ताहुरा खातून, बूमिका नेहते, सैंड्रा मोल साबू, सी जेनिस स्टेला (4x400 मीटर रिले), अनामिका केए (हेप्टाथलॉन), आरती (रेस वॉक 21 किलोमीटर)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30