South Korea vs Czechia: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में साउथ कोरिया का धमाकेदार आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को दी मात
खबर सार :-
South Korea vs Czechia FIFA World Cup 2026: दक्षिण कोरिया ने रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज किया है। चेकिया से 1-0 से पिछड़ने के बावजूद जोरदार वापसी करते हुए साउथ कोरिया ने शानदार जीत दर्ज की।
खबर विस्तार : -
South Korea vs Czechia FIFA World Cup 2026: अमेरिका-कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। जिसका इंतजार करोड़ों खेल प्रेमी कर रहे थे। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला साउथ कोरिया बनाम चेक गणराज्य (South Korea vs Czechia) के बीच गुआडालाजारा स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम 2-1 से बाजी मार ली। खास बात ये रही है 1-0 से पिछड़ने के बाद साउथ कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज। कोरिया की तरफ से ह्वांग इन-बॉम और ओह ह्योन-ग्यू ने दागे गोल
South Korea vs Czechia: पहले हाफ का रोमांच
मैच की शुरुआत में दक्षिण कोरिया और चेकिया दोनों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा पाए। 9वें मिनट में दक्षिण कोरिया के पास फ्री-किक के ज़रिए बढ़त बनाने का शानदार मौका था, लेकिन चेकिया के डिफेंस ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। दक्षिण कोरियाई टीम 11वें मिनट में कॉर्नर किक का भी पूरा फायदा नहीं उठा सकी। हालांकि कोरिया ने पहले हाफ के दौरान चेकिया डिफेंस पर काफी दबाव बनाया, लेकिन वे उसे भेद नहीं पाए। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
दूसरे हाफ में कड़ा मुकाबला
हालांकि, चेकिया ने दूसरे हाफ की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 59वें मिनट में सफलता हासिल की। लादिस्लाव क्रेजसी ने शानदार हेडर से बेहतरीन गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 0-1 से पिछड़ने के बावजूद दक्षिण कोरिया ने शानदार वापसी की। 67वें मिनट में ह्वांग इन-बेओम (Hwang In-beom) ने टीम का पहला गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद, 80वें मिनट में ओह ह्योन-ग्यू (Oh Hyeon-gyu) ने दक्षिण कोरिया को बढ़त दिलाई।
FIFA World Cup 2026: दक्षिण कोरिया ने 2-1 से दर्ज की जीत
2-1 की बढ़त लेने के बाद दक्षिण कोरिया ने चेकिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया और कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन वे दक्षिण कोरिया के डिफेंस को भेद नहीं पाए। आखिरकार, दक्षिण कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की और जीत के साथ अपने 2026 FIFA वर्ल्ड कप कैंपेन की सफल शुरुआत की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30