FIFA World Cup 2026: केटी पेरी और शकीरा के धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ आज से होगा फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 का आज से आगाज हो रहा है। उससे पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें सकीरा-केटी पेरी परफॉर्मेंस देंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जब इस मैच शुरुआक होगी तब भारत में 12 जून हो चुकी होगी। भारत में इस मैच को रात 12:30 से देखने को मिलेगा।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: अमेरिका-कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा खेल फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा। जब मैच शुरू होगा, तब भारत में 12 जून हो चुकी होगी। समय की बात करें तो मैच रात में 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि मैच से पहले धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें कई बड़े स्टार परफॉर्मेंस देंगे।
शकीरा-केरी के परफॉर्मेंस से होगा FIFA World Cup 2026 का आगाज
सबसे खास बात यह है कि टूर्नामेंट तीन देशों में हो रहा है, इसलिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी (FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony) रखी गई है। मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने से पहले, दर्शक मैक्सिको सिटी में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखेंगे, जिसमें शकीरा और बर्ना बॉय की मुख्य परफॉर्मेंस होंगी। जिसके लिए उन्होंने सप्ताहभर जमकर रिहर्सल की है। ओपनिंग सेरेमनी मैच से 90 मिनट पहले शुरू होगी। भारत में, ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को रात 11:00 बजे से देखी जा सकती है।

दूसरी ओपनिंग सेरेमनी (FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony) कनाडा के टोरंटो में होगी। टूर्नामेंट के तीसरे मैच में कनाडा का मुकाबला बोस्निया और हर्जेगोविना से होगा। यहा ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को रात 11:00 बजे होगी। इसके बाद, मेजबान देश USA में पैराग्वे के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होने वाला यह मैच 13 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा।
मैच से पहले सुबह 5:00 बजे एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर अमेरिकी सिंगर केटी पेरी परफॉर्म करेंगी। शकीरा और बर्ना बॉय और केटी पेरी के अलावा अन्य कलाकारों में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, माना और टायला शामिल हैं, जो धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।

FIFA World Cup 2026: 19 जुलाई को होगा फाइनल मुकाबला
गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है और फाइनल मुकाबला 19 जुलाई (भारतीय समयानुसर 20 जुलाई) को खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी। इस नए और बड़े फ़ॉर्मेट वाले टूर्नामेंट को चार-चार टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेहतरीन टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026 Schedule: 11 जून से होगा फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30