FIFA World Cup 2026 Schedule: 11 जून से होगा फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मैच
खबर सार :-
FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से 19 जुलाई (भारतीय समयानुसार 12 से 20 जून) तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। इस बार 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी। भारतीय फ़ुटबॉल फ़ैंस FIFA वर्ल्ड कप के ज़्यादातर मैच देर रात और सुबह-सुबह देख सकेंगे।
खबर विस्तार : -
FIFA World Cup 2026 Schedule: अमेरिका-कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून (भारतीय समानुसार 12 जून) से हो रहा है। फ़ाइनल मुकाबला 19 जुलाई (भारतीय समयानुसर 20 जुलाई) को खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें कुल 104 मैच खेलेंगी। इस नए और बड़े फ़ॉर्मेट वाले टूर्नामेंट को चार-चार टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेहतरीन टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।
FIFA World Cup 2026 Schedule: किस ग्रुप में कौन-कौन देश के की टीमें
- ग्रुप A: दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, चेकिया।
- ग्रुप B: कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, हर्जेगोविना, बोस्निया।
- ग्रुप C: मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती, ब्राजील।
- ग्रुप D: ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, यूएसए, तुर्की।
- ग्रुप E: जर्मनी, आइवरी कोस्ट,इक्वाडोर, कुराकाओ।
- ग्रुप F: जापान,नीदरलैंड,स्वीडन, ट्यूनीशिया।
- ग्रुप G: न्यूजीलैंड,मिस्र, ईरान, बेल्जियम ।
- ग्रुप H उरुग्वे, स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब।
- ग्रुप I: सेनेगल, नॉर्वे, इराक, फ्रांस।
- ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन।
- ग्रुप K: कोलंबिया, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान, कांगो।
- ग्रुप L: क्रोएशिया, पनामा, इंग्लैंड, घाना ।
FIFA World Cup 2026 Schedule: भारतीय समयानुसार ग्रुप मैचों का शेड्यूल
शुक्रवार 12 जून
- ग्रुप A: मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका, रात 12:30 बजे से (11 जून देर रात) (मेक्सिको सिटी)
- ग्रुप A: साउथ कोरिया बनाम चेकिया, सुबह 7:30 बजे से (जापोपान)
शनिवार 13 जून
- ग्रुप B: कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना, रात 12:30 बजे से (12 जून देर रात) (टोरंटो)
- ग्रुप D: यूएसए बनाम पराग्वे, सुबह 6:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
रविवार 14 जून
- ग्रुप B: कतर बनाम स्विट्जरलैंड, रात 12:30 बजे से (13 जून देर रात) (सांता क्लारा)
- ग्रुप C: ब्राजील बनाम मोरक्को, सुबह 3:30 बजे से (न्यू जर्सी)
- ग्रुप C: हैती बनाम स्कॉटलैंड, सुबह 6:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप D: ऑस्ट्रेलिया बनाम तुर्की, सुबह 9:30 बजे से (वैंकूवर)
- ग्रुप E: जर्मनी बनाम कुराकाओ, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)
सोमवार 15 जून
- ग्रुप F: नीदरलैंड बनाम जापान, रात 1:30 बजे से (14 जून देर रात) (अर्लिंग्टन)
- ग्रुप E: आइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोर, सुबह 4:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
- ग्रुप F: स्वीडन बनाम ट्यूनीशिया, सुबह 7:30 बजे से (ग्वाडलजारा)
- ग्रुप H: स्पेन बनाम केप वर्डे, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)
मंगलवार 16 जून
- ग्रुप G: बेल्जियम बनाम मिस्र, रात 12:30 बजे से (15 जून देर रात) (सिएटल)
- ग्रुप H: सऊदी अरब बनाम उरुग्वे, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
- ग्रुप G: ईरान बनाम न्यूजीलैंड, सुबह 6:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
बुधवार 17 जून
- ग्रुप I: फ्रांस बनाम सेनेगल, रात 12:30 बजे से (16 जून देर रात) (न्यू जर्सी)
- ग्रुप I: इराक बनाम नॉर्वे, सुबह 3:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप J: अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया, सुबह 6:30 बजे से (कैनसस सिटी)
- ग्रुप J: ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन, सुबह 9:30 बजे से (सांता क्लारा)
- ग्रुप K: पुर्तगाल बनाम कांगो, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)
गुरुवार 18 जून
- ग्रुप L: इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया, रात 1:30 बजे से (17 जून देर रात) (अर्लिंग्टन)
- ग्रुप L: घाना बनाम पनामा, सुबह 4:30 बजे से (टोरंटो)
- ग्रुप K: उज्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया, सुबह 7:30 बजे से (मेक्सिको सिटी)
शुक्रवार 18 जून
- ग्रुप A: चेकिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)
शनिवार 19 जून
- ग्रुप B: स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया रात 12:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
- ग्रुप B: कनाडा बनाम कतर, सुबह 3:30 बजे से (वैंकूवर)
- ग्रुप A: मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया, सुबह 6:30 बजे से (जापोपान)
रविवार 20 जून
- ग्रुप D: यूएसए बनाम ऑस्ट्रेलिया, रात 12:30 बजे से (19 जून देर रात) (सिएटल)
- ग्रुप C: स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को, सुबह 3:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप C: ब्राजील बनाम हैती, सुबह 6:00 बजे से (फिलाडेल्फिया)
- ग्रुप D: तुर्की बनाम पराग्वे, सुबह 8:30 बजे से (सांता क्लारा)
- ग्रुप F: नीदरलैंड बनाम स्वीडन, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)
सोमवार 21 जून
- ग्रुप E: जर्मनी बनाम आइवरी कोस्ट, रात 1:30 बजे से (20 जून देर रात) (टोरंटो)
- ग्रुप E: इक्वाडोर बनाम कुराकाओ, सुबह 5:30 बजे से (कैनसस सिटी)
- ग्रुप F: ट्यूनीशिया बनाम जापान, सुबह 9:30 बजे से (ग्वाडलहारा)
- ग्रुप H: स्पेन बनाम सऊदी अरब, रात 9:30 बजे से (अटलांटा)
मंगलवार 22 जून
- ग्रुप G: बेल्जियम बनाम ईरान, रात 12:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
- ग्रुप H: उरुग्वे बनाम केप वर्डे, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
- ग्रुप G: न्यूजीलैंड बनाम मिस्र, सुबह 6:30 बजे से (वैंकूवर)
- ग्रुप J: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया, रात 10:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
बुधवार 23 जून
- ग्रुप I: फ्रांस बनाम इराक, सुबह 5:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
- ग्रुप I: नॉर्वे बनाम सेनेगल, सुबह 5:30 बजे से (टोरंटो)
- ग्रुप J: जॉर्डन बनाम अल्जीरिया, सुबह 8:30 बजे से (सांता क्लारा)
- ग्रुप K: पुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तान, रात 10:30 बजे से (ह्यूस्टन)
गुरुवार 24 जून
- ग्रुप L: इंग्लैंड बनाम घाना, रात 1:30 बजे से (23 जून देर रात) (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप L: पनामा बनाम क्रोएशिया, सुबह 4:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप K: कोलंबिया बनाम कांगो, सुबह 7:30 बजे से (जापोपान)
शुक्रवार 25 जून
- ग्रुप B: स्विट्जरलैंड बनाम कनाडा, रात 12:30 बजे से (वैंकूवर)
- ग्रुप B: बोस्निया बनाम कतर, रात 12:30 बजे से (सिएटल)
- ग्रुप C: मोरक्को बनाम हैती, सुबह 3:30 बजे से (अटलांटा)
- ग्रुप C: स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील, सुबह 3:30 बजे से (मियामी)
- ग्रुप A: दक्षिण अफ्रीका बनाम दक्षिण कोरिया, सुबह 6:30 बजे से (ग्वाडलहारा)
- ग्रुप A: चेकिया बनाम मैक्सिको, सुबह 6:30 बजे से (मैक्सिको सिटी)
शनिवार 26 जून
- ग्रुप E: कुराकाओ बनाम आइवरी कोस्ट, रात 1:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
- ग्रुप E: इक्वाडोर बनाम जर्मनी, रात 1:30 बजे से (न्यू जर्सी)
- ग्रुप F: ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड, सुबह 4:30 बजे से (कैनसस सिटी)
- ग्रुप F: जापान बनाम स्वीडन, सुबह 4:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
- ग्रुप D: तुर्की बनाम यूएसए, सुबह 7:30 बजे से (लॉस एंजिल्स)
- ग्रुप D: पराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया, सुबह 7:30 बजे से (सांता क्लारा)
रविवार 27 जून
- ग्रुप I: नॉर्वे बनाम फ्रांस, सुबह 12:30 बजे से (फॉक्सबोरो)
- ग्रुप I: सेनेगल बनाम इराक, सुबह 12:30 बजे से (टोरंटो)
- ग्रुप H: केप वर्डे बनाम सऊदी अरब, सुबह 5:30 बजे से (ह्यूस्टन)
- ग्रुप H: उरुग्वे बनाम स्पेन, सुबह 5:30 बजे से (जापोपान)
- ग्रुप G: न्यूजीलैंड बनाम बेल्जियम, सुबह 8:30 बजे से (वैंकूवर)
- ग्रुप G: मिस्र बनाम ईरान, सुबह 8:30 बजे से (सिएटल)
सोमवार 28 जून
- ग्रुप L: पनामा बनाम इंग्लैंड, रात 2:30 बजे से (न्यू जर्सी)
- ग्रुप L: क्रोएशिया बनाम घाना, रात 2:30 बजे से (फिलाडेल्फिया)
- ग्रुप K: कोलंबिया बनाम पुर्तगाल, सुबह 5:00 बजे से (मियामी)
- ग्रुप K: कांगो बनाम उज्बेकिस्तान, सुबह 5:00 बजे से (अटलांटा)
- ग्रुप J: अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया, सुबह 7:30 बजे से (कैनसस सिटी)
- ग्रुप J: जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना, सुबह 7:30 बजे से (अर्लिंग्टन)
FIFA World Cup 2026: 20 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल मुकाबाला
बता दें कि ग्रुप स्टेज 28 जून को खत्म होगा, जिसके बाद 29 जून से चार जुलाई तक 'राउंड ऑफ़ 32' होगा। इसके बाद 'राउंड ऑफ 16' 4 जुलाई से 8 जुलाई के बीच होगा, जबकि क्वार्टर-फ़ाइनल 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। सेमीफ़ाइनल क्रमशः 15 और 16 जुलाई को अर्लिंग्टन और अटलांटा में होंगे। तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ़ मैच 19 जुलाई को मियामी में होगा और फ़ाइनल मैच 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम में खेला जाएगा।
FIFA World Cup 2026: भारत में कब और कहां देखें FIFA वर्ल्ड कप के मैच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में Zee Entertainment के नए लॉन्च हुए स्पोर्ट्स चैनलों पर दिखाए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय फ़ैंस 'Unite8 Sports 1' और 'Unite8 Sports 1 HD' पर हिंदी में मैचों का मज़ा ले सकते हैं, जबकि जो लोग इंग्लिश कमेंट्री पसंद करते हैं, वे 'Unite8 Sports 2' और 'Unite8 Sports 2 HD' पर मैच देख सकते हैं। FIFA वर्ल्ड कप की लाइव-स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भारत में फीफा वर्ल्ड कप के सारे Zee के स्पोर्ट्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म 'Zee5' पर दिखाए जाएंगे, जिसके लिए ऑप को कुछ ना कुछ रुपये खर्च करने होंगे. लेकिन टूर्नामेंट के 8 बड़े मैच भारतीय फैंस फ्री में भी देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30