FIFA World Cup 2026: जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा, मैच के बाद मैदान में भिड़े खिलाड़ी
खबर सार :-
Canada vs Qatar FIFA World Cup 2026: कनाडा ने कतर को 6-0 से बुरी तरह हराया, लेकिन मैच के बाद कोच और खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की के कारण मैदान पर अफरा-तफरी मच गई।
खबर विस्तार : -
Canada vs Qatar FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में कनाडा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मैच में कतर को 6-0 से करारी शिकस्त दी। जोनाथन डेविड (Jonathan David) ने कनाडा के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ ही कनाडा ने FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की और नॉकआउट स्टेज की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई। धक्का-मुक्की से मैदान पर भारी बवाल मचा।

Canada vs Qatar: मैच के बाद मैदान में भिड़े खिलाड़ी
बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मैच खत्म होने के बाद कनाडा के हेड कोच जेसी मार्श, कतर के मैनेजर जूलन लोपेटेगुई से हाथ मिलाने गए। इस दौरान, किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं बेंच पर बैठे कतर के खिलाड़ियों को कनाडा के कोच का बेरुखी भरा रवैया पसंद नहीं आया। अचानक, दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। खिलाड़ियों को अलग करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को दखल देना पड़ा।
कहा जा रहा है कि इस विवाद की असली वजह मैच के दौरान हुई एक घटना थी। दरअसल कतर के खिलाड़ी आसिम मादिबो के टैकल से कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने घायल हो गए थे, जिससे कनाडा के खिलाड़ी और स्टाफ़ पहले से ही बहुत नाराज़ थे। यह नाराज़गी मैच के बाद भड़क गई और एक बड़े विवाद का रूप ले लिया।

FIFA World Cup 2026: आसिम मादिबो को स्ट्रेचर पर जाना पड़ा बाहर
दरअसल दूसरे हाफ की शुरुआत में आसिम मादिबो के खतरनाक टैकल के कारण इस्माइल कोने गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। कोने को दर्द से तड़पता देख कनाडाई खिलाड़ी काफी परेशान दिखे। हालांकि, रेफरी ने टैकल के लिए आसिम मादिबो को सीधा रेड कार्ड दिखाया और उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया। इस्माइल कोने की जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए जैकब शैफेलबर्ग को गोल करने के बाद हवा में इस्माइल की जर्सी लहराते हुए देखा गया। आसिम मादिबो के मैदान से बाहर जाने के बाद कतर को एक खिलाड़ी कम के साथ खेलना पड़ा, जिसका कनाडा ने पूरा फायदा उठाया।

Canada vs Qatar: कनाडा के लिए जोनाथन डेविड ने लगाई हट्रिक
इस मैच में जोनाथन डेविड (Jonathan David) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा के लिए शानदार हैट्रिक लगाई। कनाडा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 6-0 से जीत हासिल की। यह FIFA World Cup के इतिहास में कनाडा की पहली जीत भी थी। इस जीत के साथ, कनाडा के चार अंक हो गए हैं और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29