Argentina vs Algeria: मेसी ने 200वें मैच में हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को बुरी तरह से हराया
खबर सार :-
Argentina vs Algeria FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने अपने 200वें इंटरनेशनल मैच में शानदार हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान की ज़बरदस्त शुरुआत की। मेसी ने वर्ल्ड कप में 16 गोल के मिरोस्लाव क्लोज़ के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
खबर विस्तार : -
Argentina vs Algeria FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अर्जेंटीना ने जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया है। अइस मुकाबले में अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की शानदार हैट्रिक की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक हैट्रिक के साथ, मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 16 गोल करने के जर्मन महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। अब वह वर्ल्ड कप में मिरोस्लाव 16 गोल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Argentina vs Algeria: जबरदस्त लय में दिखे मेसी
अपना 200वां मैच खेल रहे मेसी अल्जीरिया के खिलाफ शानदार लय में दिखे और 17वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया। उनके जबरदस्त शॉट ने गोलकीपर को छकाते हुए नेट में जगह बनाई। दूसरे हाफ़ में भी मेसी का जलवा जारी रहा। 60वें मिनट में, उन्होंने रिबाउंड के मौके का फायदा उठाते हुए बिना किसी गलती के गेंद को गोल में पहुंचाया। इसके बाद 76वें मिनट में एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। अल्जीरिया का डिफेंस मेसी के सामने टिक नहीं पाया।

Lionel Messi ने लगाई हैट्रिक
हैट्रिक पूरी होते ही, कोच स्कालोनी ने मेसी को मैदान से बाहर बुला लिया ताकि वे आने वाले मैचों के लिए तरोताज़ा रह सकें। इससे अल्जीरिया की वापसी की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो गईं और अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत हासिल की। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे, तो स्टैंड्स में मौजूद फ़ैन्स खड़े होकर उनका सम्मान करते हुए तालियां बजा रहे थे। अर्जेंटीना ने पूरे मैच में गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अल्जीरिया मेसी और उनकी टीम के आक्रमण के सामने बेबस नजर आया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिये।
FIFA World Cup 2026: मेसी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मैच में उतरकर मेसी (Lionel Messi) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह उनके करियर का 61वां मौका था। इस मैच में तीन गोल किए, और अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए उनकी 11वीं हैट्रिक लगाई। इस मैच से पहले, मेसी के नाम 26 मैचों में 13 गोल थे, लेकिन उन्होंने इस एक ही मैच में तीन गोल करके अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही वह छह वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) में खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
ये भी पढ़ेंः- France vs Senegal World Cup match : किलियन एम्बापे के ऐतिहासिक धमाके से फ्रांस की धमाकेदार शुरुआत, सेनेगल को 3-1 से रौंदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29