CWG 2026: गोल्डन बॉय समेत भारत की 'जेवलिन तिकड़ी' ने फाइनल में मारी एंट्री, पदक पक्का !
खबर सार :-
Commonwealth Games 2026: ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में जगह बना ली है। नीरज के साथ-साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालिफ़िकेशन राउंड पास करके टॉप 12 में जगह बनाई। इस तरह, तीनों भारतीय जेवलिन थ्रोअर मेडल की दौड़ में बने हुए हैं।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो के स्कॉट्सटौन स्टेडियम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जेवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड से भारत के लिए सुखद खबर आई है। गुरुवार को तेज और चुनौतीपूर्ण हवाओं के बावजूद, भारत की 'जेवलिन तिकड़ी' नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra), रोहित यादव और यश वीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब 31 जुलाई को मेडल इवेंट होगा।
फाइनल में पहुंची भारत की 'जेवलिन तिकड़ी'
दरअसल क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान तेज हवाओं की वजह से सटीक थ्रो करना मुश्किल था, फिर भी भारतीय तिकड़ी मेडल इवेंट में पहुंचने वाले टॉप 12 एथलीटों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। श्रीलंका के रुमेश पथिराजा टॉप पर रहे। भारत के गोल्डन बॉय नीरज 79.61 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि रोहित यादव नौवें (78.37 मीटर) और यशवीर सिंह दसवें (78.36 मीटर) स्थान पर रहे। दूरी के बजाय क्वालिफिकेशन को प्राथमिकता देते हुए, तीनों भारतीयों ने शुरुआती राउंड को आसानी से पार कर लिया और गेम्स के अहम एथलेटिक्स इवेंट में भारत की मेडल की उम्मीदों को जिंदा रखा।
ग्लासगो गेम्स में अपने पहले इवेंट में हिस्सा लेते हुए, नीरज तेज हवाओं के बावजूद शांत दिखे। अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो करने और फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद, उन्होंने अपना तीसरा और आखिरी प्रयास न करने का फैसला किया। वहीं, रोहित यादव (78.37 मीटर) और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया; दोनों के बीच सिर्फ एक सेंटीमीटर का फर्क था।
पहले स्थान पर रहे श्रीलंका के रुमेश पथिराजे
श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 82.84 मीटर के शानदार थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में टॉप किया और मुश्किल मौसम के हालात के हिसाब से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 81.29 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट 80.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इंग्लैंड के बेन ईस्ट (80.38 मीटर) ने चौथा स्थान हासिल किया वे नीरज से आगे रहे जबकि ऑस्ट्रेलिया के कैमरन मैकिंटायर (78.91 मीटर), पाकिस्तान के अरशद नदीम (78.63 मीटर), बहामास के कीशॉन स्ट्रैचन (78.60 मीटर), त्रिनिदाद और टोबैगो के केशॉर्न वॉलकॉट (78.26 मीटर) और नाइजीरिया के चिनेचेरेम न्नामदी (75.27 मीटर) भी आगे बढ़े। केवल चार एथलीट ही 80 मीटर का आंकड़ा पार कर पाए। कोई भी 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड तक नहीं पहुंच पाया।
Neeraj Chopra ने पाकिस्तानी अरशद नदीम को छोड़ा पीछे
इस क्वालिफिकेशन राउंड की सबसे अहम और रोमांचक बात यह रही कि भारत-पाकिस्तान की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में नीरज चोपड़ा एक बार फिर आगे रहे। मुश्किल हालात में भी खुद को ढालते हुए, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर के थ्रो के साथ पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान के स्टार थ्रोअर अरशद नदीम पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुए। नदीम का सर्वश्रेष्ठ प्रयास केवल 78.63 मीटर का था, जिससे वे सातवें स्थान पर खिसक गए। इस तरह, नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में ही नदीम को पछाड़ दिया।
ये भी पढ़ेंः- CWG 2026: किसान के बेटे दिलीप गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02