गुजरात: विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू, 182 विधायक 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में होंगे शामिल
खबर सार :-
गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र की शुरूआत पर्यावरण कार्यक्रम से होगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान में 182 विधायक हिस्सा लेंगे।
खबर विस्तार : -
गांधीनगर: गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र का नौवां सेशन बुधवार से शुरू हो गया है। साथ ही, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी 182 विधायक पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेंगे। इस प्रकार से विधानसभा सत्र की शुरुआत पर्यावरण कार्यक्रम से होगी। आपदा प्रबंधन सुविधा ‘भीष्म क्यूब’ के उद्घाटन के बाद पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल में शुरू किया जाएगा।
विधायकों को अभियान में हिस्सा लेने के लिए किया गया है आमंत्रित
इस खास मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मंत्रिपरिषद के सदस्य और सभी 182 विधायकों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। 15वें गुजरात विधानसभा के 9वें सत्र की शुरुआत 9 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी। पिछले महीने विधानसभा सत्र की तारीखों को बदल दिया गया था। इससे पहले राज्यपाल ने 8 से 10 सितंबर तक के लिए निर्धारित की गई विधानसभा की तिथि में बदलाव किया था। इसके बाद विधानसभा का सत्र 9-11 सितंबर को बुलाया गया था। हालांकि, तीन दिन का समय बरकरार रहा। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया।
सीएम और स्पीकर की मौजूदगी में ली गई बैठक
इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने उन सभी विधेयकों और फैसलों पर भी विचार विमर्श किया, जिन्हें इस विधानसभा सत्र के दौरान लिया जाना है। सरकारी प्रवक्ता जीतू वघानी ने कहा कि यह बैठक स्पीकर शंकर चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में लिया गया था। इस बैठक में सीएम के अलावा संसदीय कार्य मंत्री रुशिकेश पटेल, वित्त मंत्री कनु देसाई, वरिष्ठ मंत्री कुंवरजी बावलिया, कांग्रेस विधायक दल के नेता तुषार चौधरी और उपनेता शैलेश परमार भी मौजूद रहे। वघानी के मुताबिक, कमेटी ने विधायी कामकाज के बारे में चर्चा की। इसके अलावा, उन सभी पूर्व और मौजूदा विधायकों के प्रति अपनी सांत्वना जताई, जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है।
विचारणीय हैं कई विधेयक
विचारणीय विधेयकों में गुजरात कृषि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 10), प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 21), गुजरात किराया विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 22), और गुजरात पशुधन चारा, मुर्गी पालन, अनाज और खनिज मिश्रण उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री और गुणवत्ता नियंत्रण विनियमन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 23) शामिल हैं। शेष विधेयक गुजरात भूमि राजस्व संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 24), गुजरात कृषि भूमि विखंडन और समेकन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 25), गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 26), गुजरात व्यापार करने में सुगमता विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 27), और गुजरात वस्तु एवं सेवा संशोधन विधेयक, 2026 (विधेयक संख्या 28) हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर की गई थी अभियान की शुरुआत
वाघानी ने कहा कि प्रस्तावित कानूनों में से कुछ संशोधन विधेयक थे, जबकि अन्य नए विधेयक थे। अंतिम क्रम और समय की घोषणा सदन में अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। वहीं, अब इस पौधारोपण अभियान को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तीसरे हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर की गई थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। संपूर्ण राज्य में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के मकसद से इसे 2026 से 2027 तक चलाने का फैसला किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि आसपास के वातावरण को हरियाली से पूरिपूर्ण किया जाए और लोगों को पर्यावरण पर चर्चा के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वो इस दिशा में जागरूक हो सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
डुमरियागंज में आप की जन-आक्रोश रैली, सांसद संजय सिंह का हमला
2026-10-24
-
15 हजार कार्यकर्ता Shimla से जाएंगे Delhi, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन
2026-10-24
-
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने राजीव से पहली मुलाकात का खोला राज
2026-10-24
-
कर्नाटक :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, भाजपा नेता के कपड़े फाड़ें
2026-10-23
-
रक्षामंत्री ने लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन किया लॉन्च, सेना के लिए है खास
2026-10-23
-
25 अक्टूबर से देहरादून में पांच दिवसीय आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन-मुख्यमंत्री करेंगे समापन
2026-10-23
-
भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर किया पलटवार
2026-10-23
-
बीजेपी नेताओं का दावा, सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत रहे प्रत्याशी
2026-10-23
-
UP विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09% मतदान दर्ज
2026-10-23
-
UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विप की 28 सीटों के लिए मतदान जारी
2026-10-23
-
आजम खान से मिले अखिलेश यादव, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
2026-10-22
-
यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
2026-10-22
-
श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर में ‘पदयात्राओं’ की घोषणा; कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल
2026-10-22
-
देश में हुई थी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवक से कथित संबंधों की जांच की मांग
2026-10-22
-
अमितशाह ने कहा, भाजपा सरकार में नहीं थी, तब भी कांग्रेस चुनाव हारती थी
2026-10-22