कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद लिए पांच अहम फैसले
खबर सार :-
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को अपने पद की शपथ लेने के बाद जनता के हित के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। जिसमें उन्होंने छात्रों युवा और किसानों के लिए कई अहम मुद्दे शामिल थे।
खबर विस्तार : -
CM DK Shivakumar Announcement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद उन्होंने कैबिनेट की पहली बैठक की, जिसमें जनता के हित के लिए पांच बड़े फैसले लिए। इसमें राज्य के छात्रों को सरकारी बसों में फ्री बस सुविधा, निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक जॉब एक्सचेंज स्थापना और 10 हजार भारत युवा संघों का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही सीएम ने किसानों के हित के लिए गांव से शहरों की ओर पलायन करने वाले लोगों पर रोक लगाने के लिए अहम कदम उठाने की बात कही।
कर्नाटक की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि
सीएम शिवकुमार ने शपथ ग्रहण के बाद आधिकारिक रुप से अपने पद का कार्यभार संभालने से पहले कर्नाटक विधानसभा और सचिवालय के मुख्यालय की सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं और कर्नाटक की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कुर्सी सीएम की नहीं, कर्नाटक की जनता की है। यह सिर्फ एक संवैधानिक पद नहीं बल्कि जनता के द्वारा सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी है। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली कैबिनेट बैठक थी। उनकी बैठक में युवाओं की सरकारी नौकरी में भर्ती को लेकर 'कैलेंडर ऑफ इवेंट्स' जारी करने की बात कही गई।
भारत जोड़ो युवा संघ
ग्राम पंचायत में स्थापित होने वाले भारत जोड़ो युवा संघ को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की राशि देने का भी फैसला किया गया। इसके साथ ही अवैध इमारतों को 'ए खाता' दस्तावेज जारी करने के अभियान को पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा। ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लेने की तैयारी कर रही है। जिससे बड़े स्तर पर पलायन को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने मीडिया से सरकार का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वो आलोचना के विरोध में नहीं हैं। लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए।
कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया
कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, ''आज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हमारी पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन हमें निर्देश मिले हैं कि कैबिनेट बैठक के एजेंडे के बारे में केवल मुख्यमंंत्री और उपमुख्यमंत्री ही जानकारी देंगे। मैं अपने पिता की सरकार का हिस्सा नहीं रहा हूं, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि पिछली सरकार ने जो भी अच्छे काम किए हैं, उन्हें जारी रखा जाएगा और कर्नाटक के लोगों को एक बहुत ईमानदार और प्रभावी सरकार दी जाएगी। मैंने हाई कमान से कोई मांग नहीं रखी है, वे जो भी पोर्टफोलियो आवंटित करेंगे, मैं उससे खुश रहूंगा। कैबिनेट बैठक में कुछ नई योजनाओं पर भी चर्चा हुई।'
अन्य प्रमुख खबरें
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06