घर-घर से उठी परीक्षा में सुधार की आवाज, सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं स्वागत
खबर सार :-
शिक्षा मैं सुधार के लिए पूरे देश से आवाज उठ रही है। इस आवाज मंे दम भरने के लिए जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक पदों पर बैठे हुए लोग सक्रिय हुए हैं, वही देष-प्रदेश के तमाम अधिकारियों के अलावा मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने भी गहराई से विचार विमर्ष शुरू कर दिया है।
खबर विस्तार : -
उड़ीसा/ गुजरात; शिक्षा मैं सुधार के लिए पूरे देश से आवाज उठ रही है। इस आवाज मे दम भरने के लिए जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक पदों पर बैठे हुए लोग सक्रिय हुए हैं, वही देश-प्रदेश के तमाम अधिकारियों के अलावा मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने भी गहराई से विचार विमर्ष शुरू कर दिया है। इसी एक प्रयास में उड़ीसा के मुख्यमंत्री ने भी आगे बढ़कर अपनी राय दी है। मोहन चरण मांझी ने परीक्षा सुधारां पर गठित की गई कमेटी का स्वागत किया हैै। उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा है कि बातचीत के जरिए बहुत से काम आसान हो जाते हैं।
सभी को मिलकर काम करना होगा
वैसे तो दिल्ली की घटना के बाद अब घर-घर से परीक्षा में सुधार की आवाज उठ रही है। मांझी ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। साथ ही अधिक पारदर्शी सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली का मार्ग मजबूत करेगी। देश में युवाओं को सही दिशा देना शिक्षकों का काम है, जबकि परीक्षाओं को सफल बनाना अधिकारियों का है। लेकिन इसमें सभी को मिलकर काम करना होगा।
परीक्षाओं में जिसने गड़बड़ी की है, उन आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे बहुत से पोस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उड़ीसा में एक पोस्ट कर कहा है कि भारत के छात्रों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोपरि प्राथमिकता रही हैै।
कमेटी, हमारी परीक्षा प्रणाली में योगदान करेगी
प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं पर गौर किया है। मोदी ने कहा है की परीक्षा प्रणाली की कड़ी में गठित उच्च स्तरीय कमेटी हमारी परीक्षा प्रणाली में योगदान करेगी। निष्पक्षता और उत्कृष्ट कार्य रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम इसे गंभीरता से लेकर सही दिशा में और आगे बढ़े हैं। दूसरी ओर गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रौद्योगिकी उद्यमी नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चस्तरीय कार्य बल गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे भारत की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है।
युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए कदम उठाए गए
प्रधानमंत्री ने रविवार को घोषणा की कि केंद्र ने कार्य बल का गठन कर दिया है, जिसकी अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के संस्थापक कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हमारे युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए भी कदम उठाए गए हैं। बता दें कि परीक्षा सुधारों पर एक उच्च-स्तरीय कार्य बल के गठन में सुझाव भी शामिल किए जाने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंदन को परीक्षा सुधारों पर उच्च-स्तरीय कार्य बल का नेतृत्व सौंपने का निर्णय एक ऐसे शासन मॉडल को दर्शाता है जो राजनीतिक संबद्धताओं से ऊपर योग्यता, अनुभव और परिणामों का महत्व बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें ; जबलपुर में देररात तक चला “महान” नाटक का 57 वां मंचन, नागपुर के लोग मौजूद रहे
अन्य प्रमुख खबरें
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07