एनडीए में नेतृत्व और नीति पहले से तय, कोई नाराज नहीं : गिरिराज सिंह
खबर सार :-
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने नेतृत्व और नीति को स्पष्ट कर दिया है, जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां नेतृत्व तय नहीं है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है और जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। चुनाव 6, 11 और 14 नवंबर को संपन्न होंगे।
खबर विस्तार : -
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों गठबंधनों के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के नेतृत्व तय नहीं होने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी कोई नाराजगी नहीं है और इसकी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगे चुनाव
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के नेतृत्व का चेहरा नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा। एनडीए में सब कुछ ठीक है; जल्द सीट बंटवारे को लेकर भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें कुछ भी तय नहीं हुआ है। कल ही कांग्रेस ने कहा कि तेजस्वी यादव राजद में मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे, महागठबंधन के नहीं हैं। इसे लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव फ्रस्ट्रेशन में हैं।
महागठबंधन में नेतृत्व भी तय नहीं
गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में नेतृत्व भी तय नहीं हुआ है, जबकि एनडीए के नेतृत्व, नीति और नियत तय हैं। जल्द ही सारी चीजों की घोषणा होगी। एनडीए में सहयोगियों की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी मनमुटाव नहीं है। जब उनसे लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की नाराजगी की चर्चा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं है। दरअसल, दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अब तक तस्वीर साफ नहीं है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
चुनाव की तिथियां घोषित
बता दें कि चुनाव आयोग ने सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के बाद चुनाव की तारीखें तय की हैं। पहले चरण में बिहार में छह नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम के साथ बैठक में जदयू और राजद समेत कई राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीखें छठ पूजा के बाद रखने का आग्रह किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04