Shreyasi Singh: कौन है बिहार की 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह, जिन्हें नीतीश की नई कैबिनेट में मिली एंट्री
खबर सार :-
Bihar Minister List 2025: बिहार चुनाव के बाद अब नई सरकार बनने का समय आ गया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। CM नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिसमें श्रेयसी सिंह युवा चेहरा है।
खबर विस्तार : -
Bihar Minister List 2025: नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) और विजय कुमार सिन्हा ( Vijay Kumar Sinha) को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद, एनडीए सरकार में कुल 26 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। नीतीश की नई सरकार में तीन महिला मंत्रियों में लेशी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों में जमुई विधानसभा सीट से जीतने वाली श्रेयसी सिंह BJP के युवा चेहरों में से हैं। उन्हें पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है। श्रेयसी सिंह और रमा निषाद BJP विधायक हैं। जबकि लेशी सिंह जेडीयू की विधायक है। शपथ ग्रहण के बाद, सीएम नीतीश कुमार ने सभी को बधाई दी और बिहार के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया।
Shreyasi Singh: कौन है श्रेयसी सिंह
बता दें कि श्रेयसी सिंह बिहार की एक उभरती हुई युवा पॉलिटिशियन हैं, जिन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया से पॉलिटिक्स में कदम रखा। वह जमुई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की MLA हैं और नेशनल लेवल की शूटर के तौर पर मशहूर हैं। श्रेयसी ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी। वह बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर से ताल्लुक रखती है।
पॉलिटिक्स में आने से पहले, वह एक स्पोर्ट्स एकेडमी चलाती थीं और युवाओं को बढ़ावा देती थीं। 34 साल की ये इंटरनेशनल शूटर न सिर्फ खेल जगत की स्टार हैं, बल्कि राजनीति में भी नए कीर्तिमान रच रही हैं। 2020 में BJP में शामिल होने के बाद, उन्होंने पहली बार जमुई से चुनाव लड़ा और 41,000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने RJD के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,000 से ज़्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी। जिसका उन्हें इनाम मिला। और 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद, BJP ने श्रेयसी को कैबिनेट में जगह दी है। श्रेयसी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे अनुभवी नेताओं के साथ 20 मंत्रियों में शामिल हैं।
Bihar Minister List 2025: युवा और अनुभव का मिश्रण
- नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री): JD(U)
- सम्राट चौधरी (उप-मुख्यमंत्री): BJP
- विजय कुमार सिन्हा (उप-मुख्यमंत्री): BJP
- श्रवण कुमार: JD(U)
- मंगल पाण्डेय: BJP
- डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल: BJP
- अशोक चौधरी: JD(U)
- लेशी सिंह: JD(U)
- विजय कुमार चौधरी: JD(U)
- बिजेन्द्र प्रसाद यादव: JD(U)
- मदन सहनी: JD(U)
- नितिन नवीन: BJP
- राम कृपाल यादव: BJP
- संतोष कुमार सुमन: HAM
- सुनील कुमारल: JD(U)
- मो. जमा खान: JD(U)
- संजय सिंह 'टाइगर': BJP
- अरुण शंकर प्रसाद: BJP
- सुरेन्द्र मेहताल: BJP
- नारायण प्रसाद: BJP
- सुश्री श्रेयसी सिंह: BJP
- रमा निषाद BJP
- लखेंद्र कुमार चौहान: BJP
- प्रमोद कुमार: BJP
- दीपक प्रकाश: RLM
- संजय कुमार: LJP (रामविलास)
नीतीश कैबिनेट अनुभव और युवा दोनों का मिश्रण है। अनुभवी में जहां मंगल पांडे, नितिन नवीन, अशोक चौधरी और श्रवण कुमार जैसे नेता शामिल हैं, जो पहले अलग-अलग मंत्रालय संभाल चुके हैं। जबकि श्रेयसी सिंह (shreyasi singh ), दीपक प्रकाश, लखेंद्र कुमार रोशन और रमा निषाद जैसे युवा चेहरे भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में, मैथिली ठाकुर, सांसद व सिंगर मनोज तिवारी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ का मन मोह लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04