अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
खबर सार :-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेमौसम बारिश, तूफ़ान और ओलावृष्टि से फ़सलों को हुए नुक़सान को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हितों में काम करती है और उसी के अनुरूप फ़ैसले लेती है जबकि किसानों की उपेक्षा करती है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः अखिलेश यादव ने प्रदेश में असमय बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है और उसे अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल पाई है।
रविवार को जारी अपने बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम के कारण गेहूं, सरसों और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक प्रभावित किसानों को न तो मुआवजा दिया है और न ही कोई प्रभावी सहायता पहुंचाई है। इससे किसान आर्थिक संकट में फंस गया है और उसकी आजीविका पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उन्होंने बताया कि मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, हाथरस, अयोध्या, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, हरदोई, सोनभद्र और श्रावस्ती सहित कई जिलों में गेहूं की फसल बारिश के कारण भीगकर खराब हो गई है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के चलते फसलें गिर गईं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। ऐसे हालात में किसान दाने-दाने के लिए परेशान हो रहा है।
अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री केवल ‘हवाई सर्वेक्षण’ कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई राहत कार्य नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की स्थिति और भी दयनीय बना दी है, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है।
किसानों की समस्याओं का किया उल्लेख
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार का रवैया किसान विरोधी है और वह केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने कहा कि किसानों के गेहूं की खरीद ठीक से नहीं हो रही है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।
उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्हें भी अपनी फसल का सही दाम नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने मंडी व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। सपा सरकार के दौरान किसानों के लिए अनाज, आलू और अन्य फसलों की मंडियों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा था, जिसे वर्तमान सरकार ने रोक दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और उसी के अनुरूप फैसले ले रही है, जबकि किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, फसल खरीद की प्रक्रिया को सुचारु किया जाए और किसानों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उन्होंने अंत में कहा कि यदि सरकार ने समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो इसका गंभीर असर न केवल किसानों पर बल्कि पूरे कृषि तंत्र और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15
-
सुलतानपुर में आप की जनसभा, संजय सिंह ने सरकार को घेरा
2026-10-14
-
हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया तीन माह में पंचायत चुनाव कराने का आदेश
2026-10-14
-
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप
2026-10-14
-
चार घंटा चली मैराथन बैठक में पुष्कर सिंह धामी का फैसला, कागज पर नहीं, सड़क पर चलकर देखेंगे काम
2026-10-14
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान सरकार पर हमला, नशे के कारोबार को लेकर उठाए सवाल
2026-10-13
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13