एक पेड़ मां के नाम 3.0' से हरित चेतना को मिलेगा नया विस्तार, जुलाई में विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान
खबर सार :-
यूपी सरकार विद्यालयों में जुलाई माह में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान चलाएगी। ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के तहत जुलाई माह का गतिविधि कैलेंडर जारी किया है। विद्यालयों में हरित संस्कृति को मजबूत करने और मिशन लाइफ के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योगी सरकार का मकसद बच्चों में ऐसे व्यवहारिक संस्कार विकसित करना है जो बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाए।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की प्रयोगशाला बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में 'ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ' के अन्तर्गत जुलाई माह का गतिविधि कैलेंडर जारी किया गया है। जुलाई माह का यह कैलेंडर विद्यालयों में हरित संस्कृति को मजबूत करने और मिशन लाइफ के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
पूरे महीने आयोजित होंगी 'स्वस्थ जीवनशैली अपनाना' विषय पर गतिविधियां
कैलेंडर के अनुसार जुलाई मे पूरे महीने 'स्वस्थ जीवनशैली अपनाना' विषय पर आधारित गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और सतत जीवनशैली के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण विकसित करना है। कैलेंडर में अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता पर भी विशेष बल दिया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण केवल विद्यालय तक सीमित न रहकर जनभागीदारी का अभियान बन सके।
पौधे लगाएं ही नहीं, उनके संरक्षण का भी लें संकल्प
योगी सरकार का उद्देश्य बच्चों में ऐसे व्यवहारिक संस्कार विकसित करना है, जो उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाए। जुलाई माह की सबसे प्रमुख गतिविधि 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान होगी। इसके अंतर्गत विद्यालय परिसर, सार्वजनिक स्थलों तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। विद्यार्थियों को पौधों के वैज्ञानिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प भी लें।
विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित
कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक लगाए गए पौधे की देखभाल, सिंचाई, संरक्षण और नियमित निगरानी की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों में ईको क्लब्स के माध्यम से पौधों की प्रगति की समीक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सामुदायिक प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जुलाई के दौरान पोस्टर, स्लोगन, कोलाज, स्वतंत्र लेखन, वाद-विवाद और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रकृति भ्रमण के माध्यम से स्थानीय जैव विविधता, पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया जाएगा। दूसरे शनिवार को विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...अटल कॉलोनी में पेयजल समस्या होगी दूर, 25 लाख की पाइपलाइन विस्तार योजना का भूमिपूजन
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29