अटल कॉलोनी में पेयजल समस्या होगी दूर, 25 लाख की पाइपलाइन विस्तार योजना का भूमिपूजन
खबर सार :-
नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक एक स्थित अटल कॉलोनी के नागरिकों को बेहतर और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमृत मिशन के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का आज गुरुवार को भूमिपूजन किया गया।
खबर विस्तार : -
drinking water available atal colony; .नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक एक स्थित अटल कॉलोनी के नागरिकों को बेहतर और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमृत मिशन के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य का आज गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। पाइपलाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने सभापति डिग्रीलाल, प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों के साथ किया। यह नई पाइपलाइन दाई होटल से अटल आवास कॉलोनी तक बिछाई जाएगी, जिसे राजीव नगर स्थित पानी टंकी से जोड़ा जाएगा।
कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारु और नियमित हो सकेगी। लंबे समय से जल संकट झेल रहे अटल कॉलोनी के रहवासियों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अमृत मिशन के तहत शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
विभिन्न विकास कार्यों को मिल रही
सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि अटल कॉलोनी के रहवासी लंबे समय से बेहतर पेयजल व्यवस्था की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पाइपलाइन विस्तार के बाद लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी मिलेगा तथा उनकी पुरानी समस्या समाप्त होगी। ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ शहर में पेयजल, सड़क और नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनके मार्गदर्शन में नगर निगम जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रहा हैए जिससे शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि यह योजना क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कलेसर से निकला हाथी हाईवे पर पहुंचा, गांव में दिखा तेंदुआ
2026-07-02
-
देश के कई शहरों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
2026-07-02
-
अविनाश शुक्ला पहले बेचता था पानी, फिर मिली राम मंदिर में पैसे गिनने की नौकरी
2026-07-01
-
2026-06-22
-
2026-06-12
-
2026-06-05
-
2026-06-03
-
Wildfire in Pauri Garhwal forests: पौढ़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग से स्कूल जलकर खाक
2026-05-30
-
Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
2026-05-29
-
Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
2026-05-28
-
दिल्ली-NCR में नौतपा से पहले मौसम ने ली करवट
2026-05-25
-
2026-05-25
-
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
2026-05-22
-
2026-05-22
-
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
2026-05-14