World Organ Donation Day : आंखों से लेकर पूरे शरीर तक, इन अभिनेताओं ने किया है अंगदान
खबर सार :-
विश्व अंगदान दिवस 13 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिवस के जरिए लोगों में शरीर के अंगों को दान करने की जागरूकता फैलायी जाती है। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखेें दान की हैं। टॉलीवुड स्टार रजनीकांत और कमल हासन ने भी अंगदान का संकल्प लिया है। बॉलीवुड ऐक्टर आमिर खान, सलमान खान, आर माधवन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काजल अग्रवाल ने भी अंगदान किया है।
खबर विस्तार : -
World Organ Donation Day : किसी की आंखें नहीं होतीं, तो किसी का लिवर या किडनी खराब हो जाती है। ऐसे में 'अंगदान' उनके लिए वरदान की तरह है। अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 13 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, इन अभिनेताओं ने अंगदान का संकल्प लिया है। सबसे पहले बात करते हैं साउथ के पावर स्टार पुनीत राजकुमार की, जिनका साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें दान कर दीं, जिससे दो लोगों को रोशनी मिली। इसके बाद कर्नाटक में राजकुमार के कई प्रशंसकों ने अंगदान का संकल्प लिया।
World Organ Donation Day : अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय ने आंखे की हैं दान
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सालों पहले अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उन्होंने आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया से आंखें दान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "मेरी आंखें मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और इन्हें दान करके मैं दूसरों को दृष्टि का उपहार दे सकती हूं।" महानायक अमिताभ बच्चन ने भी आंखें और अन्य अंग दान करने का संकल्प लिया है। बिग बी ने कई मौकों पर जागरूकता अभियान चलाकर कहा है कि "एक दान कई लोगों की जान बचा सकता है।"
World Organ Donation Day : रजनीकांत ने पूरे शरीर के अंग दान किए हैं
दक्षिण फिल्म जगत के थलाइवा रजनीकांत भी अंगदान करने वाले सितारों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने अपने पूरे शरीर के अंग दान करने का संकल्प लिया है। रजनीकांत का मानना है कि "मृत्यु के बाद भी सेवा जारी रहनी चाहिए और यही इसका सही तरीका है। कमल हासन ने आंखों से लेकर किडनी तक सब कुछ दान करने का वादा किया।
आमिर, सलमान, प्रियंका चोपड़ा, आर माधवन ले चुके हैं अंग दान का संकलप
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने सभी अंग दान करने का संकल्प ले चुकी हैं। साल 2014 में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने घोषणा की थी कि वह अपने सभी अंग दान करेंगे। 'बजरंगी भाईजान' फेम सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान ने स्टेम सेल डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपना बोन मैरो दान करने का संकल्प लिया है। आर माधवन ने पूरा शरीर दान करने का फैसला किया है। वहीं, काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस लिस्ट में हैं। अभिनेत्री नंदिता दास ने मृत्यु के बाद अपने सभी अंग दान करने का संकल्प लिया है। वहीं, जूही चावला अपनी आंखें दान करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22