वाणी जयराम : देश भर के स्कूलों में आज भी गूंजती है खनकती आवाज, प्रार्थना गीत दिलाते हैं आधुनिक भारत की मीरा की याद
खबर सार :-
हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करें, गीत देश भर के सभी स्कूलों में प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है। इस गीत को आधुनिक भारत की मीरा के नाम से पहचानी जाने वाली गायिका वाणी जयराम ने गाया था। तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मी वाणी जयराम के संगीत करियर की शुरूआत 1971 में रिलीज हुई फिल्म गुड्डी से हुई थी। इस फिल्म का गीत बोले रे पपीहरा देशभर में लोकप्रिय हुआ।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : “हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें। भेदभाव अपने दिल से साफ कर सकें, दोस्तों से भूल हो तो माफ कर सकें, झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें, दूसरों की जय से पहले खुद को जय करें। देशभर के स्कूलों के इस प्रार्थना गीत की पंक्तियां आज भी मन को भीतर तक छूती हैं और उसी विशिष्ट स्वर की याद दिलाती हैं, जिसे ‘आधुनिक भारत की मीरा’ के रूप में पहचान मिली। यह स्वर था मधुरता और भावनाओं से भरपूर गायिका वाणी जयराम का।
आवाज में था भक्ति, करुणा और आत्मिक शांति का संगम
वाणी जयराम की आवाज में भक्ति, करुणा और आत्मिक शांति का ऐसा संगम है, जिसने पीढ़ियों तक श्रोताओं के मन पर अमिट छाप छोड़ी। शास्त्रीय संगीत की गहरी समझ और सहज भाव-प्रस्तुति के कारण उनके गीत केवल सुने नहीं जाते, बल्कि महसूस किए जाते हैं। 30 नवंबर 1945 को तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मी वाणी जयराम को बचपन से ही शास्त्रीय संगीतज्ञ परिवार का माहौल मिला।
वाणी जयराम का असली नाम कलाईवाणी था। उन्होंने कदलुर श्रीनिवास अयंगर, टीआर बालासुब्रमण्यम और आरएस मणि के मार्गदर्शन में औपचारिक कर्नाटक संगीत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने पटियाला घराने के उस्ताद अब्दुल रहमान खान से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया।
1971 में फिल्म 'गुड्डी' से शुरू हुआ संगीत करियर
मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो मद्रास में अपनी सार्वजनिक परफॉरमेंस दी। उनका संगीत करियर 1971 में फिल्म 'गुड्डी' से शुरू हुआ। इस फिल्म का गीत 'बोले रे पपीहरा' देशभर में लोकप्रिय हुआ। उसी फिल्म का गीत 'हमको मन की शक्ति देना' स्कूलों में सुबह का प्रार्थना गीत बन गया, जिसने उनकी आवाज को और भी जनप्रिय बना दिया। "मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई, जाके सर मोर मुकुट मेरो पति सोई, मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई, 1982 की फिल्म 'मीरा' का यह गीत भी बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसे वाणी जयराम ने अपनी आवाज दी थी।
एक हजार से अधिक भारतीय फिल्मों में 20,000 से ज्यादा गाने गाए
उनकी आवाज की मधुरता, शुद्धता और सहजता ने एक अलग पहचान बनाई। वाणी जयराम सिर्फ एक गायिका ही नहीं थीं, बल्कि वह एक ऐसी आवाज थीं, जिन्होंने संगीत को जीवंत एहसास और भावनाओं का स्वरूप दिया। वाणी जयराम ने एक हजार से अधिक भारतीय फिल्मों में 20,000 से ज्यादा गाने गाए। इसके अलावा, उन्होंने हजारों भक्ति गीत और निजी एल्बम भी रिकॉर्ड किए।
4 फरवरी 2023 को आधुनिक भारत की मीरा ने दुनिया को कहा अलविदा
उनकी काबिलियत और शक्ति को इसी से पहचाना जा सकता है कि भारत में अधिकतर बोली जाने वाली भाषाएं, चाहे वह हिंदी हो या तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उड़िया, संस्कृत, गुजराती, हरियाणवी, असमिया, कश्मीरी, भोजपुरी, मारवाड़ी, उर्दू, पंजाबी और बंगाली, सभी में वाणी जयराम ने अपनी छाप छोड़ी।
उनकी गायन क्षमता और किसी भी कठिन रचना को सहजता से निभाने की कला ने उन्हें पूरे भारत में सम्मान दिलाया। 4 फरवरी 2023 का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए दुखद था, क्योंकि हर देशवासी उस 'आधुनिक भारत की मीरा' को खो चुका था। वाणी जयराम का निधन चेन्नई के नुंगमबक्कम स्थित उनके आवास पर हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30