The Family Man 3 Trailer: मनोज बाजपेयी की स्पाई थ्रिलर 'द फैमिली मैन सीजन 3' का दमदार ट्रेलर रिलीज
खबर सार :-
The Family Man 3 Trailer: प्राइम वीडियो की लोकप्रिय और पसंदीदा ओरिजिनल सीरीज़ द फैमिली मैन के तीसरे सीज़न का लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को जासूसी और रहस्यों की खतरनाक दुनिया में ले जाता है
खबर विस्तार : -
The Family Man 3 Trailer: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है ट्रेलर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। 2 मिनट 49 सेकंड के इस ट्रेलर में, मनोज बाजपेयी अपने पुराने रूप श्रीकांत तिवारी में लौट आए हैं, लेकिन इस बार स्थिति और भी गंभीर दिखाई दे रही है।
The Family Man 3 Trailer: निमृत कौर की एंट्री ने बढ़ाया उत्साह
ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) द्वारा अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए की जाती है, जो एक पिता की चिंताओं और एक एजेंट की ज़िम्मेदारियों के बीच जूझते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन कहानी जल्द ही इस सीज़न के नए खलनायक जयदीप अहलावत की एंट्री के साथ एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। जयदीप के तीखे संवाद और मौजूदगी ने दर्शकों को तुरंत मोहित कर लिया है, और ट्रेलर में वह मनोज पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं। सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। उनका किरदार रहस्यमय है और ट्रेलर में उन्हें ज़्यादा नहीं दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी सस्पेंस का एहसास दिलाती है।
21 नवंबर को OTT पर स्ट्रीम होगी सीरीज
राज और डीके द्वारा निर्देशित, यह सीरीज़ डी2आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। इसका वैश्विक प्रीमियर 21 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो ( Amazon Prime Video) पर होगा। पहले दो सीज़न की जबरदस्त सफलता के बाद, 'द फैमिली मैन 3' दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आया है, जिसमें एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार के बीच अपनी ज़िम्मेदारियों को संतुलित करने की कोशिश करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07