The Family Man के डायरेक्टर राज संग रोमांटिक हुईं समांथा, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का समझें...
खबर सार :-
Raj Nidimoru: हाल ही में, सामंथा प्रभु ने अपना परफ्यूम ब्रांड 'सीक्रेट अल्केमिस्ट' लॉन्च किया। अभिनेत्री ने इस इवेंट की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से कई में निर्देशक राज निदिमोरु भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें सामंथा राज को गले लगा रही हैं।
खबर विस्तार : -
Raj Nidimoru: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) लंबे समय से फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों बनी हुई हैं। उनके रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब उन्हें कई बार साथ देखा गया। सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर राज निदिमोरु के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसने एक बार फिर उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है।
Raj Nidimoru: सामंथा ने शेयर की खुबसूरत तस्वीर
दरअसल यह तस्वीर सामंथा के परफ्यूम ब्रांड (Secret Alchemist) के लॉन्च इवेंट की है, जिसे उन्होंने अपनी छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाते हुए एक प्रेरक कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से आठवीं तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। इस तस्वीर में वह काले रंग की लेस वाली ड्रेस में राज निदिमोरु को कसकर गले लगाए हुए नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे खुश और बड़ी मुस्कान लिए हुए हैं। राज का हाथ सामंथा की कमर पर है, जो उनके रिश्ते को साफ दिखा रहा है।
सामंथा ने कैप्शन में क्या कुछ लिखा
तस्वीरें शेयर करते हुए, सामंथा ने पिछले डेढ़ साल के अपने सफ़र को याद किया। उन्होंने लिखा, "दोस्तों और परिवार के बीच। पिछले डेढ़ साल में, मैंने अपने करियर के कुछ सबसे साहसी कदम उठाए हैं। मैंने जोखिम उठाए हैं, अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा किया है और इस दौरान बहुत कुछ सीखा है। आज, मैं इन छोटी-छोटी जीत का जश्न मना रही हूं। मैं इतने ईमानदार और मेहनती लोगों के साथ काम करने के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन है कि यह तो बस शुरुआत है।"
फैंस बोले- रिश्ता पक्का समझें
सामंथा की रोमांटिक तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। दोनों की फोटो देख फैंस भी उत्साहित हो गए हैं। कई यूज़र्स ने सीधे पूछा कि क्या यह उनके रिश्ते की आधिकारिक घोषणा है। एक ने कहा -तो रिश्ता पक्का समझें। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सामंथा और राज (Raj Nidimoru) ने वेब सीरीज़ द फैमिली मैन 2 और सिटाडेल हनी बनी में साथ काम किया है। तब से उनके बीच एक मज़बूत रिश्ता बना हुआ है। फिलहाल समांथा, डायरेक्टर राज और डीके की जोड़ी के साथ 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा राज निदीमोरु, डीके संग मिलकर अपनी हिट सीरीज 'द फैमिली मैन' का सीजन 3 भी ला रहे हैं. ये 21 नवंबर को रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30