Peddi Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' की सुनामी ! पहले ही दिन 'धुरंधर' समेत कई फिल्मों को चटाई धूल
खबर सार :-
Peddi Box Office Collection day-1: बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के जबरदस्त क्रेज और बंपर एडवांस बुकिंग के दम पर अपने ओपनिंग डे पर ही जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। नेट ओपनिंग के साथ यह फिल्म 'धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबर विस्तार : -
Peddi Box Office Collection day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। 4 जून को रिलीज़ हुई फिल्म राम चरण की स्टार पावर के दम पर अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्मों में अपनी जगह बनाई। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राम चरण की फिल्म का डंका बजा रहा है। दुनिया भर में फ़िल्म की कमाई 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
Peddi Box Office Collection day 1: पहले दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की 'पेद्दी' 4 जून को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया गया है। फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू में ही 18.50 करोड का शानदार कलेक्शन किया। इसके बाद, आधिकारिक रिलीज़ के दिन फिल्म ने भारत में 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें फिल्म ने हिंदी में 3 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और तेलुगु में 47.20 करोड़ की कमाई शामिल है।
प्रीमियर और ओपनिंग-डे के आंकड़ों को मिलाकर, फ़िल्म का कुल नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ तक पहुंच गया। इस मजबूत शुरुआत के बाद, फिल्म अब रिलीज के शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं फ़िल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में लगभग 112.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस उपलब्धि के साथ, इसने कई बड़ी फ़िल्मों के ओपनिंग-डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।
'पेद्दी' बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्म
फिल्म 'पेद्दी' ने अपनी ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई की है और साल की टॉप 10 ओपनिंग वाली फ़िल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह फ़िल्म प्रभास की द राजा साब और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर से भी आगे निकलकर साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्म बन गई है। फ़िल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है, जो इसकी ओपनिंग-डे की कमाई से साफ पता चलता है।
फिल्म की स्टार कास्ट
राम चरण के अलावा, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी फ़िल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खेल, संघर्ष और जुनून की कहानी पर आधारित 'पेद्दी' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03