Raj Nidimoru-Samantha: नाग चैतन्य से तलाक के 4 साल बाद सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई दूसरी शादी, जानें कौन है दूल्हा
खबर सार :-
Raj Nidimoru Samantha Ruth Prabhu marriage : एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दूल्हे के साथ शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
खबर विस्तार : -
Raj Nidimoru-Samantha Marriage: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद अपनी जिंदगी नई पारी शुरू की है। सामंथा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों बनी हुई हैं। दरअसल उनका नाम लगातार वेब सीरीज "द फैमिली मैन" के डायरेक्टर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से जोड़ा जा रहा था। तमाम अफवाहों के बीच, एक्ट्रेस (Samantha Ruth Prabhu) ने अब ऑफिशियली अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने सोमवार, 1 दिसंबर को राज निदिमोरू से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दोनों की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Raj Nidimoru-Samantha Marriage: शेयर की शादी कीं खूबसूरत तस्वीरें
एक्ट्रेस सामंथा ने एक प्राइवेट सेरेमनी में राज से शादी की। सामंथा और राज निदिमोरू काफी समय से डेटिंग कर रहे थे। इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने शादी की तारीख के बारे में कैप्शन लिखा, "1.12.2025।"

Raj Nidimoru-Samantha Marriage: रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी
शेयर की गई तस्वीरों में सामंथा और राज शादी की रस्में पूरी करते दिख रहे हैं। कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ एक मंदिर में शादी की। एक तस्वीर में अग्नि को साक्षी मानकर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सामंथा चटक लाल साड़ी में दुल्हन के रूप में सजी-धजी दिख रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को सोने की ज्वेलरी से पूरा किया। बालों में गजरा लगाए वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। फैंस कपल की शादी पर बधाई दे रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करके शुभकामनाएं दी हैं। एक तस्वीर में राज अपनी दुल्हन सामंथा की उंगली में अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। फैंस कपल की शादी पर बधाई दे रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करके शुभकामनाएं दी हैं।

चार साल पहले नागा चैतन्य से हो गया था तलाक
गौरतलब है कि "द फैमिली मैन" के डायरेक्टर राज निधिमोरू से शादी करने से पहले सामंथा ने 2017 में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी की थी। उनका रिश्ता सिर्फ़ चार साल में ही खत्म हो गया था। उनकी शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। एक्टर से ब्रेकअप के तीन साल बाद उन्होंने 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी की। अब, ठीक एक साल बाद एक्ट्रेस सामंथा ने राज से शादी कर ली है। वहीं, यह राज निदिमोरू की भी दूसरी शादी है। सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 को हुआ था। वो 38 साल की हैं जबिक राज 46 साल के हैं। दोनों की उम्र में करीबन 8 साल का फासला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30