हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
खबर सार :-
मेहनत और हौसले की बदौलत प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड व हॉलीवुड दोनों प्रकार की फिल्मों से फैंस का दिल जीत रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉर्न हंग्री जैसी खूबसूरत कहानियों पर काम करना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा था।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अपनी मेहनत और हौसले के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब वे ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों तरह की फिल्मों से फैंस का दिल जीत रही हैं।
हालांकि, आज भी प्रियंका का कहना है कि हॉलीवुड में उन्हें बहुत कुछ करना है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद 'बेवॉच', 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'हेड्स ऑफ स्टेट्स', और एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। अपनी हॉलीवुड जर्नी पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैं इन सब के बारे में थोड़ा सोचती हूं, क्योंकि एक कलाकार होने के नाते मुझे अंग्रेजी भाषा में अभी और भी काम करना है। मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है। मैंने हिंदी सिनेमा में लगभग हर तरह का काम किया है और अब मैं वैसा ही काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हूं।
बॉर्न हंग्री जैसी खूबसूरत कहानियों पर करना चाहती हैं काम
प्रियंका ने आगे कहा कि वे ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं जिनके किरदार या फिल्म संस्कृति से जुड़े हों और लोगों को उनसे प्रेरणा मिले। अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे 'बॉर्न हंग्री' जैसी और खूबसूरत कहानियों पर काम करना चाहती हैं।
एक्ट्रेस निर्देशक बैरी एवरिच के साथ मिलकर और प्रोजेक्ट्स भी करना चाहती हैं। वे उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं। बता दें कि 'बॉर्न हंग्री' डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस के पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनी है। डॉक्यूमेंट्री बीते साल 2024 में रिलीज हुई थी और डॉक्यूमेंट्री को वैश्विक स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
मौके की तलाश करने वालों को करना चाहती हैं सपोर्ट
हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के साथ प्रियंका उन कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों को भी सपोर्ट करना चाहती हैं, जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच या मौके की तलाश है। उन्होंने कहा कि हमें उन कलाकारों को आगे लाना पसंद है, चाहे वे फिल्म निर्माता हों, लेखक हों, अभिनेता हों, या कोई भी प्रतिभा हो जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहती हो। हम उन्हें एक मंच देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं को एक वैश्विक मंच की ज़रूरत है, उनको सपोर्ट करना हमारा मेन फोकस रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16