Nora Fatehi Car Accident: नोरा फतेही का हुआ भीषण एक्सीडेंट, जानें हादसे के बाद कैसी है अभिनेत्री की हालत
खबर सार :-
Nora Fatehi Car Accident: एक्सीडेंट के बाद, नोरा फतेही को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंदरूनी ब्लीडिंग या सिर की चोटों की जांच के लिए सीटी स्कैन किया।
खबर विस्तार : -
Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में शनिवार को एक भीषण कार एक्सीडेंट शिकार हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के शो में जा रही थीं, तभी कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं आई।
Nora Fatehi Car Accident: नोरा ने दिया हेल्थ अपडेट
लेकिन दुर्घटना के बाद, नोरा की टीम तुरंत उन्हें पास के एक अस्पताल ले गई, जहां किसी भी गंभीर चोट या अंदरूनी ब्लीडिंग का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया गया। एक्सीडेंट के बाद अभिनेत्री ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया है। नोरा ने खुद एक वीडियो जारी कर दुर्घटना और अपनी सेहत के बारे में बताया। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जाते समय दोपहर में एक कार ने उनकी गाड़ी को ज़ोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका सिर खिड़की से टकरा गया। लेकिन मुझे गंभीर चोट नहीं लगी और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस हल्की सूजन है। फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
ड्रिंक एंड ड्राइव पर जाहिर किया गुस्सा
एक्ट्रेस ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि आप खुद को और किसी और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों का समर्थन नहीं करती या उन्हें बढ़ावा नहीं देती क्योंकि ये चीजें आपको होश में नहीं रहने देतीं और आपको पता नहीं चलता कि इस हालत में किसी का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
Nora Fatehi Car Accident: पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि नोरा मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल में अमेरिकन डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही थीं। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया था कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई हैं, और कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा था।
नोरा फतेही का वर्क फ्रंट
नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में, उन्होंने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थमा' के एक गाने में नज़र आईं। वह जल्द ही फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिस्सा होंगी। फिल्मों में एक्टिंग और डांसिंग के अलावा, नोरा फतेही कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म करती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर नहीं चला यश का जादू, Toxic की कमाई में आई भारी गिरावट
2026-08-29
-
रक्षाबंधन पर बाॅलीवुड में भाई-बहनों ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर सुनें बॉलीवुड के ये सदाबहार गाने, आज भी हैं लोगों की पसंद
2026-08-28
-
एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में भाई-बहन, इन सितारों ने फैंस को चौंकाया
2026-08-27
-
मुकेश की पुण्यतिथि पर नील नितिन मुकेश ने किया याद
2026-08-27
-
'Toxic' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई
2026-08-27
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24