Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
खबर सार :-
Salim Kumar Passes Away: थिएटर और मिमिक्री में खुद को स्थापित करने के बाद, सलीम कुमार ने 1997 की फिल्म ''इष्टमनु नूरु वट्टम' से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। सलीम कुमार का 6 जून, 2026 को कोच्चि में 56 साल की उम्र में निधन हो गया।
खबर विस्तार : -
Salim Kumar Passes Away: मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार ने शनिवार रात करीब 10:43 बजे कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। फैमिली सूत्रों ने बताया कि उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए शनिवार सुबह ही भर्ती कराया गया था। उन्हें हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
Salim Kumar Passes Away: आज होगा अंतिम संस्कार
सलीम लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे चंदू और आरोमल हैं। उनके निधन पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सलीम का अंतिम संस्कार आज, 7 जून को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे से पारावुर टाउन हॉल में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है।
केरल के सीएम वीडी सतीसन ने जताया दुख
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने एक्टर सलीम कुमार (Salim Kumar) के निधन पर दुख जताया। अपने शोक संदेश में सतीसन ने कहा, "सलीम कुमार नॉर्थ परावूर की शान थे। एक साधारण परिवार में जन्मे कुमार नेशनल अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑस्कर नॉमिनेशन भी हासिल किया।"
कॉमेडी से बनाई पहचान
बता दें कि सलीम कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कॉमेडी से पहचान बनाई थी। उन्होंने 1997 में बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उनकी कॉमेडी परफॉर्मेंस ने उन्हें 2000 के दशक में बहुत पॉपुलैरिटी दिलाई। उन्होंने लगभग तीन दशकों के करियर में कॉमेडी से लेकर गंभीर तक, कई तरह के रोल किए।
सलीम कुमार (Salim Kumar) को मलयालम फिल्म "अचनुरंगथा वीडू" में अपनी परफॉर्मेंस के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में दूसरा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसके बाद उन्हें "आदमिंते मकान अबू" (2010) में उनके काम के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ेंः- Peddi: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर मचा बवाल ! डायरेक्टर ने माफी मांगी, हटाएं जाएंगे विवादित सीन्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
'रामायण' का नया सॉन्ग 'मंगल रंग' रिलीज, राम-सिया के विवाह की दिखी झलक
2026-10-25
-
Udta Teer Review: कन्फ्यूजन-जासूसी और ठहाकों का तड़का है 'उड़ता तीर'
2026-10-23
-
Diljit Dosanjh: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ को शो के लिए नहीं दी मंजूरी
2026-10-22
-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: यूपी की दो महिलाओं ने शूटर्स तक पहुंचाएं थे हथियार
2026-10-22
-
कभी अनुष्का शर्मा की PR थीं परिणीति चोपड़ा, तीन महीने में बदली किस्मी
2026-10-21
-
अमिताभ-सलमान से लेकर आमिर-अक्षय तक की गई थी रेकी
2026-10-21
-
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां
2026-10-19
-
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार
2026-10-19
-
टाइगर श्राॅफ से मिले डिप्टी सीएम शिंदे, हमले की निंदा की
2026-10-19
-
बिश्नोई गैंग ने ली एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी
2026-10-18
-
Jailer 2 ने तीन दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-10-18
-
तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-17
-
अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन
2026-10-17
-
यामी गौतम की 'नई नवेली' में एक्शन-मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का
2026-10-16
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16