Kerala State Film Awards 2025: शामला हमजा ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार , 6 माह की बेटी को गोद में लेकर की थी शूटिंग
खबर सार :-
Kerala State Film Awards 2025: छह महीने के बच्चे के साथ शूटिंग करना आसान नहीं था, लेकिन इस एक्ट्रेस ने इसे बोझ नहीं बनने दिया और इतने डेडिकेशन से काम किया कि उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत लिया। जानें कौन हैं शमला हमजा....
खबर विस्तार : -
Kerala State Film Awards 2025: केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की घोषणा सोमवार को कर दी गई। ममूटी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और शामला हमजा (Shamla Hamza) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया। जबकि चिदंबरम की "मंजुम्मेल बॉयज" (Manjummel Boys) ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई बड़े पुरस्कार जीते। यह सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है। केरल स्टेट अवॉर्ड में सबसे ज्यादा सुर्खियां शामला हमज़ा ने बढ़ोरी। शामला नाम सिर्फ केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे साउथ इंडियन सिनेमा में चर्चा का विषय बन गया है।
Shamla Hamza: कौन है शामला हमजा
शामला हमजा एक मलयालम एक्ट्रेस हैं। वह एक लिरिसिस्ट और शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। केरल के पलक्कड़ के थ्रिथाला की रहने वाली हमज़ा रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं। शामला ने एक समय रेडियो पर अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन अब उन्होंने स्क्रीन पर ऐसा असर डाला है कि सबकी नजरें उन्हीं पर हैं। फिल्म 'फेमिनिची फ़ातिमा' में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो घर की चार दीवारी में कैद है लेकिन अंदर ही अंदर एक तूफ़ान लिए बैठी हुए है। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दिल को छू लेने वाली थी कि देखने वालों को ऐसा लगा जैसे वे खुद उस किरदार के इमोशन्स महसूस कर रहे हों।
6 माह की बेटी को गोद में लेकर पूरी की शूटिंग
बता दें कि शामला हमजा (Shamla Hamza) ने 'फेमिनिची फातिमा' की शूटिंग तब की जब उनकी बेटी सिर्फ़ 6 महीने की थी। लेकिन उन्होंने कभी भी मां होने की अपनी ज़िम्मेदारियों को बोझ नहीं बनने दिया। उन्होंने खुद कहा कि शूटिंग के दौरान बच्चे को संभालना मुश्किल था, लेकिन डायरेक्टर फ़ाज़िल मुहम्मद और पूरी टीम ने उन्हें पूरा समय और सपोर्ट दिया। इस रोल के लिए उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
Shamla Hamza को मिल रही बधाईयां
अभिनेत्री ने "फेमिनिची फातिमा" में अपने अभिनय के लिए यह पुरस्कार पाकर अपनी खुशी ज़ाहिर की। उनका अभिनय इतना गहरा था कि दर्शकों ने उनकी मौजूदगी सिर्फ़ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास भी महसूस की। वह कहती हैं, "यह निश्चित रूप से मुश्किल था, लेकिन टीम ने मां होने की अहमियत को समझा और हर कदम पर मेरा साथ दिया।"
उन्होंने कहा, "यह मेरी दूसरी फिल्म है, और मैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार पाकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका सिर्फ़ '1001 नूनक्कल' की वजह से मिला। मैं सच में टीम और निर्देशक फाजिल मुहम्मद की आभारी हूं।" वहीं अभिनेत्री को पुरस्कार मिलने के बाद से ही बधाई मिल रही है। साउथ के सुपरस्टार ममूटी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Kerala State Film Awards 2025: इन्हें भी किया गया सम्मानित
Shamla Hamza के अलावा मलयालम एक्टर ममूटी को फिल्म "ब्रह्मयुगम" के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, "मंजुम्मेल बॉयज" ने केरल स्टेट अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। रैपर वेदन को गाने "कुथंथ्रम" के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30