Anshula-Rohan Reception: अंशुला-रोहन की रिसेप्शन पार्टी में लगा सितारों का जमघट, रेखा ने लूटी महफिल, तस्वीरें आई सामने
खबर सार :-
Anshula Kapoor-Rohan Thakkar Wedding Reception: फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की। शादी के बाद, मुंबई में नए जोड़े के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए।
खबर विस्तार : -
Anshula-Kapoor Rohan Thakkar Reception: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के बाद मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी गई। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर और दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Rekha) ने अपनी सदाबहार खूबसूरती महफिल लूट ली। शाही अंदाज में पहुंची रेखा ने सबका ध्यान खींचा। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अंशुला-रोहन की रिसेप्शन पार्टी में सितारों ने की शिरकत
बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की 6 जुलाई को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी हुई थी। जबकि मंलगवार 7 जुलाई को मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी गई। जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रहे थे। अंशूला जहां लाल साड़ी-गाउन में सबका ध्यान खींच रही थीं, वहीं रोहन काली शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, भूमि पेडनेकर और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जैसे सितारों ने अपनी स्टाइलिश मौजूदगी से इस इवेंट की रौनक बढ़ा दी। इसके अलावा कई अन्य सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल हुए और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपनी सदाबहार खूबसूरती से सबका ध्यान खींचा। व्हाइट और गोल्ड कांजीवरम साड़ी में बेहद शाही लग रही थीं। भारी ट्रेडिशनल जूलरी, चोकर नेकलेस, मांग-टीका और चूड़ियां शामिल थीं। साथ ही उनकी सिग्नेचर रेड लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। हाथ में सुनहरा पोटली बैग और सलीके से बंधा जूड़ा उनके शाही अंदाज को बखूबी निखार रहा था। 70 साल की उम्र में भी रेखा का यह शानदार अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ें बटोर रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया जाह्नवी का ट्रेडिशनल लुक
जाह्नवी कपूर भी अपने ट्रेडिशनल लुक की वजह से सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने गोल्डन सिल्क साड़ी में शाही लुक अपनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई। वहीं अर्जुन कपूर लाल शेरवानी पहने अपनी बहन की शादी की खुशियों में शरीक होते दिखे। इसके अलावा वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स ने भी अपनी मौजूदगी से इस मौके की रौनक बढ़ाई। वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा भी एथनिक कपड़ों में नज़र आए और पैपराज़ी के लिए खुशी-खुशी पोज़ दिए। बॉबी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई फिल्म स्टार्स ने इस इवेंट में शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः- Anshula Kapoor Wedding: अंशुला ने दिवंगत मां का 42 साल पुराना दुपट्टा ओढ़कर लिए फेरे, जान्हवी ने निभाया बहन का फर्ज
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30