AI से अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप, अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
खबर सार :-
भोजपुरी सिनेमा जगत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनके कुछ साथियों पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है।
खबर विस्तार : -
Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अंजना सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने लखनऊ साइबर क्राइम थाने में एक्टर खेसारी लाल यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की एआई से बनाई गई अभद्र तस्वीरें वायरल की गई हैं। इस खबर से पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके लिए उन्होंने लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनकी 11 साल की बेटी की एआई से अश्लील तस्वीरें बनाई गई हैं और साथ ही दोनों के लिए अभद्र कमेंट्स भी किए गए हैं। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उन्होंने खेसारी के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा उन्होंने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में बताते हुए कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ योजना बनाकर ऑनलाइन उन पर निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के सामने अभद्र पोस्ट, वीडियो और स्क्रीनशॉट सहित कई सबूत पेश करेंगीं।
निष्पक्ष जांच की मांग
एक्ट्रेस का कहना है कि हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के माध्यम से खेसारी लाल यादव के बारे में अपनी बात रखी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र पोस्ट और ट्रोलिंग होने लगी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें उनकी 11 साल की मासूम को भी बदनाम किया जा रहा है, इस कारण उनका पूरा परिवार मानसिक और सामाजिक पीड़ा का सामना कर रहा है। अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसी प्लेटफार्म की कंपनियों को नोटिस जारी कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की बात की है। उनका कहना है कि आईपी एड्रेस, लॉगिन डिटेल, डिवाइस और अन्य टेक्नीकल रिकॉर्ड इकट्ठा कर मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। बता दें कि इसके पहले भी दोनों के बीच कई विवाद काफी चर्चा में रहे। हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के बाद यह एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि खेसारी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
लाइव वीडियो से जताया गुस्सा
इस ट्रोलिंग के बाद अंजना सिंह ने अपनी बेटी पर हुई ट्रोलिंग के बारे में इंस्टग्राम पर लाइव आकर खेसारी के निजी जिंदगी को लेकर कई दावे किए और चप्पल दिखाकर चेतावनी देते हुए भी नजर आईं। हालांकि खेसारी लाल यादव की टीम ने विवाद से जुड़े अपने वीडियो डिलीट कर दिए, लेकिन अंजना उनपर लगातार बरसते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइव वीडियो में कहा कि अगर खेसारी बड़ी सेलेब्रेटी हैं तो सामने आकर मेरा जवाब दें। उन्होंने आगे कहां कि बताओ कहा मिलना है, वहीं मुंह लाल कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि ठकुराइन हूं किसी के सामने हाथ जोड़ने और भीख मांगने वाली नहीं हूं। अंजना का गुस्सा ऐसा था कि उन्होंने कैमरे के सामने चप्पल दिखाते हुए विरोधियों को खुली चेतावनी भी दी। एक्ट्रेस का दावा है कि उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था और लखनऊ बुलाकर धमकाया जा रहा था। इस बीच वो खेसारी लाल यादव की टीम के राइटर अखिलेश कश्यप पर भी तीखा प्रहार करते हुए नजर आईं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01