मेरी बेटी की अश्लील फोटो... अभिनेता अक्षय कुमार का चौंकाने वाला खुलासा
खबर सार :-
Akshay Kumar Cybercrime: अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले अपनी बेटी नितारा के साथ हुई एक दिल दहला देने वाली घटना का ज़िक्र किया है। अक्षय ने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते हुए साइबर क्राइम का शिकार हो गई। अक्षय की बेटी से अनचान सख्स ने अश्लील तस्वीरें मांगी थी।
खबर विस्तार : -
Akshay Kumar Cybercrime: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं। वह अपने परिवार के साथ कम ही नजर आते हैं। लेकिन अब अक्षय ने अपनी बेटी नितारा के बारे में कुछ ऐसा शेयर किया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान इसके खतरे को उजागर करने के लिए अपनी बेटी से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना साझा की।
Akshay Kumar ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अक्षय कुमार ने कार्यक्रम में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, "मैं आपको कुछ महीने पहले अपने घर पर हुई एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं। मेरी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, और कई अनजान लोग भी उस गेम में शामिल हो गए। वहां से एक मैसेज आया, 'शाबाश, बहुत अच्छा', और फिर एक सवाल आया, 'तुम कहां रहते हो?' मेरी बेटी ने मुझे लोकेशन बताई। फिर कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन फिर एक मैसेज आया... 'मेल हो या फिमेल?' मेरी बेटी ने उस पर भी जवाब दिया। फिर एक दिन अचानक वह उससे अश्लील तस्वीरें भेजने को कहता है। जिसके बाद मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और जाकर मेरी पत्नी को बताया। चीजें ऐसे ही शुरू होती हैं। यह भी साइबर क्राइम का एक हिस्सा है। यह घटना हमारे लिए एक सबक बन गई।
सीएम देवेंद्र फडणवीस से की ये अपील
Akshay Kumar ने जोर देकर कहा कि साइबर अपराध (Cybercrime) तेजी से बढ़ रहा है और इससे निपटने के लिए बच्चों को स्कूल में इसके बारे में जागरूक करना होगा। ऑनलाइन अपराधियों और खतरों से खुद को बचाने के तरीके के बारे में जागरुक करने की बहुत आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि साइबर अपराध को हर स्कूल में एक विषय के रूप में पढ़ाया जाए। अक्षय ने कहा- मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करता हूं कि जैसे बच्चे स्कूलों में इतिहास और गणित पढ़ाते हैं, वैसे ही बच्चों को साइबर अपराध के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए। डिजिटल दुनिया को समझने के लिए बच्चों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है।"
हमेशा बेटी को मीडिया से रखते है दूर
गौरतलब है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा (Nitara) 12 साल की हो गई है। अभिनेता अपनी बेटी को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कम ही तस्वीरें पोस्ट करते हैं और ज़्यादातर तस्वीरों में उसका चेहरा छिपा होता है। अक्षय कुमार के फिल्मों की बात करें तो इस वक्त वह 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे निर्देशक प्रियदर्शन की एक्शन-थ्रिलर 'हैवान' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान, सैयामी खेर अहम अहम भूमिका में होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30