ऑपरेशन 'चक्र' 72 घंटे में 30 ऑटो लिफ्टर दबोचे, 64 चोरी के वाहन बरामद
खबर सार :-
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए द्वारका जिला पुलिस ने 72 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 30 ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर 64 चोरी के वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में 61 दोपहिया और तीन चारपहिया वाहन शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए द्वारका जिला पुलिस ने 72 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 30 ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर 64 चोरी के वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों में 61 दोपहिया और तीन चारपहिया वाहन शामिल हैं। इन बरामदगी के साथ वाहन चोरी के 64 मामलों का भी खुलासा हुआ है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य वाहन चोर गिरोहों, चोरी के वाहन खरीदने-बेचने वाले नेटवर्क और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना था। अभियान में जिले के सभी थाना पुलिस के अलावा एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने प्रमुख भूमिका निभाई।
चार घोषित बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान खुफिया सूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सिस्टम की मदद से संदिग्ध वाहनों की निगरानी की गई और जिलेभर में व्यापक स्तर पर पिकेट चेकिंग अभियान चलाया गया। संवेदनशील पार्किंग स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 30 आरोपिताें में 17 ऐसे अपराधी हैं, जो पहले भी वाहन चोरी सहित विभिन्न मामलों में शामिल रह चुके हैं। वहीं चार घोषित बदमाश (बैड कैरेक्टर) भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
बरामद किए गए 64 वाहनों में से 36 वाहन चिन्हित पार्किंग स्थलों से, 23 आदतन वाहन चोरों के कब्जे से, तीन पिकेट चेकिंग के दौरान और दो वाहन एएनपीआर तकनीक की मदद से बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्र का उद्देश्य केवल चोरी के वाहन बरामद करना नहीं, बल्कि वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01