पश्चिम बंगालः यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग मामले में टीएमसी नेता के घर और मदरसे पर छापेमारी
खबर सार :-
UP ATS ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के घर और एक मदरसे पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित टेरर फंडिंग मामले के सिलसिले में की गई।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में कथित टेरर फंडिंग मामले की जांच के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसियों ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अब्दुल्ला गाजी के आवास और रामेश्वरपुर दारुल उलूम मदरसे में एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मामले से जुड़े नए दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन के इनपुट मिलने के बाद की गई।
अनुदान के नाम पर आई बड़ी धनराशि
छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक रामेश्वरपुर गांव में की गई। जांच एजेंसियों को संदेह है कि विदेश से बड़ी मात्रा में धनराशि अब्दुल्ला गाजी और उनके बेटे के बैंक खातों में भेजी गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस राशि को मदरसे के विस्तार और निर्माण कार्य के लिए प्राप्त अनुदान के रूप में दर्शाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एटीएस ने करीब दो वर्ष पहले भी इसी मामले में अब्दुल्ला गाजी को गिरफ्तार किया था। उस समय से मामले की जांच जारी थी। हाल ही में जांच के दौरान कुछ नए दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड सामने आने के बाद एजेंसी ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया है ताकि धन के स्रोत और उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
जांच अधिकारियों का दावा है कि मदरसे के निर्माण के लिए विदेशी अनुदान के नाम पर बड़ी रकम एकत्र की गई थी। हालांकि, जांच में यह आशंका जताई गई है कि पूरी राशि का उपयोग घोषित उद्देश्य के लिए नहीं किया गया। एजेंसियों का संदेह है कि धन को शेल कंपनियों के नेटवर्क के जरिए अन्य खातों और संस्थाओं तक पहुंचाया गया।
वित्तीय नेटवर्क की जांच जारी
एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस विदेशी फंड का कोई हिस्सा आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क या गतिविधियों के वित्तपोषण में तो इस्तेमाल नहीं किया गया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है और जांच जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, जब एटीएस और सीएपीएफ की संयुक्त टीम अब्दुल्ला गाजी के घर पहुंची तो वह और उनका बेटा वहां मौजूद नहीं थे। दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि वे छापेमारी से पहले ही घर छोड़ चुके थे। तलाशी के दौरान एजेंसियों ने कई दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य सामग्री अपने कब्जे में ली है, जिनकी जांच की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था और जांच एजेंसियां जब्त किए गए दस्तावेजों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धन के वास्तविक स्रोत, उसके उपयोग और कथित वित्तीय नेटवर्क की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं
इसी बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट उपखंड के हारोआ क्षेत्र में अलग कार्रवाई की। ईडी की तीन टीमों ने एक ट्रस्ट, एक शिक्षण संस्थान और एक मदरसे में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई व्यवसायी अब्दुस समद से जुड़े बैंक खातों में विदेशी मुद्रा के बड़े लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद की गई।
ईडी फिलहाल संबंधित बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और विदेशी फंड के स्रोत की जांच कर रही है। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि विदेशी धन का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप किया गया या नहीं और क्या किसी प्रकार के वित्तीय नियमों का उल्लंघन हुआ है।
फिलहाल, यूपी एटीएस और ईडी दोनों एजेंसियों की जांच जारी है। मामले में अभी तक किसी नई गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-हिंदू छात्र से 'कलमा' और 'फातिहा' पढ़वाने पर मचा विवाद, टीचर सस्पेंड, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
अन्य प्रमुख खबरें
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14
-
Air India फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
2026-10-14
-
एफएसयूआई की भारतीय नाविकों को रिपब्लिक डे परेड में शामिल करने की मांग
2026-10-14
-
पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए CJP नेता सौरव-आशुतो
2026-10-14
-
Vaishali : जिनको कभी उदास नहीं देखा, आज फूट-फूटकर रोए, गंगा में जब डूबी नाव...
2026-10-14
-
डीआरडीओ ने सुरक्षित संचार की दिशा में हासिल की अहम सफलता
2026-10-14
-
बिहार नाव हादसाः एक साथ 13 मासूमों की अर्थियां उठीं तो रो पड़ा पूरा गांव
2026-10-14
-
Bihar के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, वैशाली जिले के अफसर भी दौ़ड़े
2026-10-14
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’
2026-10-13