Cold Wave Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर कश्मीर तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पछुआ हवाओं और कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। देश के कई राज्यों शीतलहर अपने पूरे शबाब पर है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चेतावनी जारी करते हुए कहा कि, अगले तीन दिनों में कोहरे और ठंडी पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग की माने तो नए साल से पहले बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलेगी। 29, 30 और 31 दिसंबर तक दिल्ली, बिहार,उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरा बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी और बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के लिए गंभीर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार 1 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।

पूर्वी यूपी इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। रविवार सुबह यूपी के बड़े हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर महसूस किया गया। दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। IMD ने अनुमान लगाया है कि सोमवार और मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इस बीच, आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बिहार में शीतलहर और घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी की गई है कि इस साल के आखिर तक कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान केअनुसार, 27 से 31 दिसंबर के बीच जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 से 31 दिसंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
बता दें कि रविवार सुबह उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। घने कोहरे के कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिससे सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और पूरे क्षेत्र में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे के विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे यात्रियों को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं, कई ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही थीं और कुछ को डायवर्ट किया गया।
खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिख रहा था। स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए यात्रा सलाह जारी की, जिसमें उन्हें संभावित देरी के बारे में चेतावनी दी गई। कम विजिबिलिटी की स्थिति के कारण उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर दस से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस