WAVES Summit 2025 : मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी ने गुरुवार को पहले विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की शुरुआत की। चार दिवसीय इवेंट वेव्स 2025 मीडिया और मनोरंजन जगत को एक साथ ला रहा है। इस दौरान पीएम मोदी समिट में जुटे एक हजार से ज्यादा क्रिएटर्स का हौसला बढ़ाया। वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुंबई में आज एक हजार से ज्यादा देशों के निवेशक, नीति निर्माता और कलाकार एक साथ एक छत के नीचे एकत्रित हुए हैं। एक तरह से, वैश्विक रचनात्मकता और वैश्विक प्रतिभा के एक इको-सिस्टम की नींव आज यहां रखी गई।
पीएम मोदी ने आगे कहा- ''वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट यानि वेव्स... ये सिर्फ एक संक्षिप्त शब्द नहीं है। ये संस्कृति की, रचनात्मकता की लहर है। वेव्स एक वैश्विक मंच है जो आप जैसे हर कलाकार का, हर निर्माता का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया से जुड़ेगा। आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी। इसके निर्माता दादा साहब फाल्के थे और कल उनकी जयंती थी। पिछली एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने में सफलता हासिल की है।''
WAVES Summit 2025 में पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा के पांच दिग्गजों पी. भानुमति, गुरुदत्त, राज खोसला, सलिल चौधरी और ऋत्विक घटक पर स्मारक डाक टिकट भी लॉन्च किया। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा- ''आज वेव्स के इस मंच पर हमने डाक टिकटों के माध्यम से भारतीय सिनेमा के कई दिग्गजों को याद किया है।
बीते वर्षों में मेरी मुलाकात संगीत जगत से, फिल्म निर्माताओं से, गेमिंग वर्ल्ड से, तो कभी स्क्रीन पर चमकने वाले सितारों से हुई है। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, रचनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग के विषय सामने आते रहे हैं। लाल किले से मैंने 'सबका प्रयास' की बात की है। आज मेरा यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि आप सभी के प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।''
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस