उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
खबर सार :-
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित हो गया है और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
खबर विस्तार : -
देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के साथ लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन और चारधाम यात्रा दोनों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर और टिहरी जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित
लगातार बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुलाबकोटी के पास मलबा और पत्थर गिरने से बाधित हो गया है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बंद कर दिया गया। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पैदल आवाजाही तत्काल रोक दी है।
जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 9:44 बजे सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग ने मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा और बड़े पत्थरों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून उत्तराखंड के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
यह भी पढ़ेंः-देश के कई शहरों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली
2026-08-16
-
अटल जी की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
2026-08-16
-
रोमानिया, स्लोवाकिया समेत कई देशों ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
2026-08-15
-
Independence Day 2026: लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-08-15
-
सेना बढ़ा रही मारक क्षमता, 14 अगस्त को दो करार किए, 1,577 करोड़ का लक्ष्य
2026-08-14
-
नालागढ़ IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-08-14
-
भव्य समारोह में दिए 1057 पदक, उल्लेखनीय कार्य के लिए सभी सम्मानित
2026-08-14
-
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कसा तंज
2026-08-14
-
चमोली जिले में सुरंग हादसा: अब तक छह श्रमिकों की मौत, झारखंड और छत्तीसगढ़ के श्रमिक भी प्रभावित
2026-08-14
-
नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
2026-08-13
-
एयर इंडिया के पायलटों के लिए ड्रग, प्रतिबंधित दवाओं की जांच अनिवार्य
2026-08-13
-
Independence Day 2026: लाल किले पर जश्न-ए-आजादी की फुल ड्रेस रिहर्सल
2026-08-13
-
Monsoon Session 2026: सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
2026-08-13
-
वर्ष 2026 में 50 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ सकता है भारत
2026-08-13
-
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में गूंजेंगी वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनें, 15 अगस्त को है समारोह
2026-08-13