लखनऊ, देश की सरकार किसानों के हित में फैसला करेगी। इसमें किसी और देश का निर्णय चलने वाला नहीं है। भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राहतवाली खबर दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कह रहे हैं कि दोनों देशों के बीच समझौता लगभग हो चुका है। उनका इशारा कृषि और डेयरी उत्पाद को लेकर है। भारत सरकार इन दोनों मुद्दों पर अपना फायदा दिखने पर ही किसी प्रकार का समझौता करेगी। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिन सोमवार को 14 देशों पर नए सिरे से टैरिफ लगाने के बाद भारत के साथ डील का जिक्र किया था।
हालांकि, वाशिंगटन से लौटी भारतीय टीम ने भी उम्मीद की थी कि समझौता लगभग तय है। भारत से वार्ता में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति जताई गई। हालांकि भारत सरकार कई सेक्टर्स को लेकर अपने तेवर सख्त कर रखे हैं। कुछ फैसले देश के घरेलू उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। भारत संवेदनशील मसले पर कोई समझौता करने के पक्ष में नहीं है। एग्रीकल्चर और डेयरी प्रोडक्ट्स पर अमेरिका लगातार समझौते के लिए मांग कर रहा है। इसको लेकर भारत ने दो टूक कह दिया है कि इस संबंध में समझौता नहीं किया जा सकता है।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे टैरिफ को आर्थिक लाभ के साधन के रूप में जोड़ते हुए सुलझाने का संकेत दिया है। उनका दावा है कि वाशिंगटन भारत के साथ ट्रेड डील के करीब पहुंच गया है। यद्यपि उन्होंने चाइना से भी समझौते की बात की है। कृषि और डेयरी क्षेत्र में गेहूं-चावल और दूध से बनी वस्तुओं पर भारत अपने रुख पर अडिग है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी से इंकार किया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेशन हमारा मूल मंत्र है। अमेरिका के टैरिफ और कृषि तथा डेयरी उत्पाद के संबंध में उन्होंने कहा कि किसी दबाव में कोई बातचीत नहीं होगी। किसान और देश हित में ही निर्णय लिए जाएंगे। 02 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने तमाम देशों पर टैरिफ का ऐलान किया था। उसने भारत को 26 फीसदी टैक्स की कैटेगरी में रखा था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस