लखनऊः इस समय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रकृति के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली सर्दी और शून्य दृश्यता (Zero Visibility) वाले कोहरे (Fog) ने पूरे प्रदेश की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। 25 दिसंबर से शुरू हुआ यह सितम आने वाले दो-तीन दिनों तक और अधिक होने की संभावना है।
गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की घनी चादर दिखाई दे रही है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, कई इलाकों में दृश्यता शून्य मीटर तक दर्ज की गई, जिससे सड़क यातायात और ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में एक नया ’पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर यूपी के तापमान पर दिखाई देगा। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग (IMD) ने सीतापुर से लेकर गोरखपुर (Gorakhpur) तक के बेल्ट में ’कोल्ड डे (Cold Day)’ की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है। दोपहर में धूप निकलने से हल्की राहत की उम्मीद की जा सकती है लेकिन शाम ढलते ही बर्फीली हवाएं (Cold Wave) फिर से लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर करते दिखाई देंगी। 26 और 27 दिसंबर को भी कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
ऑरेंज और यलो अलर्ट (Yellow Alert) वाले जिले। IMD ने जिलों की संवेदनशीलता के आधार पर उन्हें दो श्रेणियों में बांटा है-
ऑरेंज अलर्ट (भारी कोहरा और शीत दिवस) : लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, सहारनपुर, बिजनौर और बरेली समेत अन्य सटे हुए जिलों में गंभीर स्थिति बनी रहेगी।
यलो अलर्ट (घना कोहरा) : लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा।
कड़ाके की ठंड के कारण लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने भी रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि वाहन चालक कोहरे के दौरान फॉग लाइट्स का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह कहर कम होने वाला नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस