Today Weather Update : उत्तर भारत की झुलसाने वाली गर्मी को लेकर लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। दिन में ही नहीं तापमान रात को भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर श्रीगंगानगर तक गर्म हवाएं बदस्तूर चल रही हैं। 9 जून को श्रीगंगानगर में पारा 47.3 डिग्री तक चढ़ गया, और दिल्ली में भी 45 डिग्री को पार कर गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक तापमान लोगों इसी तरह का कहर बरपाता दिखेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट (2 से 3 डिग्री तक) होने का अनुमान है। दिल्ली के अलावा कई और उत्तर भारत के जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं और लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की की जा रही है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान में भी लू का असर देखने को मिल रहा है। रात के वक्त भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
वहीं दूसरी ओर पूर्वाेत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा चुकी है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों को अलर्ट रहने और गैर ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील जारी की है।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है। IMD ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों से कहा है कि समुद्री क्षेत्रों में जाने से बचे। समुद्र तट से सटे इलाकों में रहने वालों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
इससे पहले देखा गया था कि मॉनसून ने इस साल वक्त से पहले दस्तक दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसकी रफ्तार में रुकावट देखी गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही यह फिर से गति पकड़ सकता है, खासकर मध्य और पूर्वी भारत की ओर। गर्मी और मानसून की टकराहट ने देश भर में मौसम को अस्थिर कर दिया है। एक तरफ उत्तर भारत में गर्मी से लोग झुलस रहे हैं, वहीं पूर्वाेत्तर और दक्षिण में बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी