Tamil Nadu Blast: तेलंगाना के बाद मंगलवार सुबह तमिलनाडु में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए शिवकाशी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना होते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
बता दें कि यह हादसा विरुधुनगर जिले में चिन्नाकामनपट्टी स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ जब मजदूर पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन को मिला रहे थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि परिसर के आठ कमरे जमींदोज हो गए। जिससे कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता दिखा और अंदर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस, दमकल और बचाव सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मैनेजर और विक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया है। दमकल एवं बचाव विभाग के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है। घटनास्थल से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को तेलंगाना में केमिकल इंडस्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 35 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। पसुम्मिलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में यह जानलेवा हादसा रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण होने का संदेह है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस