चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की तबियत बिगड़ने के कारण सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपोलो अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज निदेशक डॉ. अनिल बी.जी. ने बताया कि मुख्यमंत्री को सुबह टहलते समय हल्का चक्कर महसूस होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मुख्यमंत्री की सारी आवश्यक जांचें की गई हैं। मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम उनकी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है। अस्पताल ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की पूरी जांच के लिए आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं। इन जांचों के पूरा होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हालांकि, डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। साथ ही, उनकी आगामी यात्राओं और कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से स्थगित करने की सिफारिश की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह डीएमके मुख्यालय अरिवलायम का दौरा किया था। इससे पूर्व 10 जुलाई को दो दिवसीय तिरुवरूर दौरे पर सन्नाथी स्ट्रीट क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, डीएमके की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को जानकारी दी। पार्टी के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी