Syrup Smuggling Case : असम तक पहुंची फेंसेडिल तस्करी की जड़ें, एसटीएफ की जांच में सामने आए नए संदिग्ध
खबर सार :-
Syrup Smuggling Case : फेंसेडिल कफ सीरप तस्करी मामले में एसटीएफ को तीन नए संदिग्धों के सुराग मिले हैं। जांच में नेटवर्क की कड़ियां असम तक जुड़ी पाई गईं, जहां एक फर्म की भूमिका संदिग्ध है। गिरोह ने पूर्वांचल की 173 फर्मों को अवैध सप्लाई दी थी और करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली फेंसेडिल कफ सीरप की अवैध तस्करी का नेटवर्क पहले से कहीं बड़ा और संगठित निकल रहा है। शुभम जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ को इस रैकेट में तीन और संदिग्धों के शामिल होने के जानकारी और सबूत मिले हैं। जांच में पहली बार यह खुलासा हुआ है कि तस्करी की जांच की आंच असम तक पहंुच रही है, जहां एक फर्म के जरिए बड़ी मात्रा में माल मंगाए जाने की आशंका है। एसटीएफ उस फर्म के लेन-देन और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।
Syrup Smuggling Case : लखनऊ से पूर्वांचल तक फैला तस्करी का नेटवर्क
एसटीएफ की माने तो, यह गिरोह लखनऊ, वाराणसी और आसपास के जिलों में फेंसेडिल की बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था। नेटवर्क का संचालन मुख्य रूप से वाराणसी व उसके आसपास के लगभग 10 जिलों से होता था, इस गोरखधंधे का करीब 100 करोड़ रुपये का अवैध व्यापार का अनुमान है। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के नाम पर सबसे ज्यादा लेन-देन की जानकारी मिली है जिससे जांच और तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।ेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे
Syrup Smuggling Case : 173 फर्मों को हुई थी अवैध सप्लाई, कई बंद निकलीं
जांच में सामने आया है कि गिरोह ने पूर्वांचल की कुल 173 फर्मों को फेंसेडिल की आपूर्ति की थी। इनमें वाराणसी की 126, जौनपुर की 28, आजमगढ़ की तीन, चंदौली की सात, गाजीपुर की पांच और भदोही की चार फर्में शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई फर्में पहले से बंद थीं, लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल कर तस्करी जारी रखी गई। अब तक बनारस की 40 फर्मों का रिकॉर्ड भी नहीं मिला है, जबकि 30 से अधिक फर्मों के मोबाइल नंबर बंद हैं। इस मामले में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Syrup Smuggling Case : अमित सिंह टाटा के सभी ठिकानों पर कड़ी नजर
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अमित सिंह टाटा से जुड़े हर ठिकाने की लगातार कड़ी निगरानी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद उसके गांव में छापा भी मारा गया, और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां उसके राजनीतिक और कारोबारी नेटवर्क की भी गहराई से छानबीन कर रही हैं ताकि पूरे तस्करी तंत्र का खुलासा हो सके।
Syrup Smuggling Case : चावल की बोरियों में छिपाकर भेजते थे सीरप
गिरोह पकड़े जाने से बचने के लिए फेंसेडिल की बोतलों को चावल की बोरियों में छिपाकर भेजता था। इसके लिए गिरोह बड़ी मात्रा में चावल खरीदता था, जिससे शिपमेंट सामान्य दिखे। इस पूरे नेटवर्क और उसके फंडिंग मॉडल को समझने के लिए एसटीएफ की कई टीमें लगातार अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ईडी की बड़ी कार्रवाई: बैंक ऑफ बड़ौदा धोखाधड़ी मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी
2026-09-14
-
Farmer Protest: तीनों अथॉरिटी के खिलाफ महापंचायत का ऐलान
2026-09-14
-
गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति द्रौपदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
हिंदी दिवस पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को बधाई
2026-09-14
-
BRICS Summit: भारत ने रूस-चीन के बीच साधा रणनीतिक संतुलन
2026-09-13
-
अमित शाह ने एशियाटिक सोसायटी में भारतीय ज्ञान परंपरा और इंडोलॉजी पर रखे विचार
2026-09-13
-
अनवर इब्राहिम से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नाश्ते पर मुलाकात
2026-09-13
-
देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह, कई राज्यों में मनाया जाता है त्योहार
2026-09-12
-
BRICS Delhi Declaration: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का आह्वान
2026-09-12
-
मोदी ने भारत को दिलाई ताकतवर देश की छवि, योगी आदित्यनाथ
2026-09-12
-
BRICS Summit के लिए 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
2026-09-12
-
BRICS Business Forum में PM मोदी ने बताया UPI का प्रभाव
2026-09-11
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्यः CEC ज्ञानेश कुमार
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11