Somnath Temple: गुजरात में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर पर हमले को 1000 साल बीत चुके हैं। 1026 में ही अफगानिस्तान के गजनी से आए महमूद ने मंदिर पर बड़ा आक्रमण करके इसे ध्वस्त कर दिया था। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक लेख में कहा कि बार-बार हमलों के बावजूद, हमारा सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा रहा ! सोमनाथ, भारत माता के करोड़ों वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में भी, यह मंदिर यह संदेश देता है कि जो लोग विनाशकारी सोच रखते हैं, उनका अंत में विनाश ही होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के विनाश और पुनरुत्थान की कहानी को याद करते हुए कहा उनका मकसद सिर्फ़ एक मंदिर को विध्वंस करना नहीं था, बल्कि भारत की आस्था और सांस्कृतिक आत्मा को कुचलना था। फिर भी सदियों बाद सोमनाथ मंदिर अपनी पूरी शान के साथ खड़ा है, यह साबित करते हुए कि आस्था को न तो मिटाया जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है। पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में सोमनाथ के जरिए भारत की भावना की इस कहानी को विस्तार से बताया है।
पीएम मोदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर की। अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जय सोमनाथ ! साल 2026 हमारे तीर्थ स्थल, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर पहले हमले के 1000 साल पूरे होने का प्रतीक है। बार-बार हमलों के बावजूद, हमारा सोमनाथ मंदिर आज भी अडिग खड़ा है! सोमनाथ, भारत माता के करोड़ों वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा है, जिनके लिए उनकी संस्कृति और सभ्यता हमेशा सर्वोपरि रही है।"
बता दें कि गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ का बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख स्थान है। शास्त्रों के अनुसार, इसके दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिलती है और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। इसी आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व के कारण यह बार-बार विदेशी आक्रमणों का निशाना बना। जनवरी 1026 में महमूद गजनवी के आक्रमण ने गहरे घाव दिए, लेकिन यह भारत की भावना को बुझा नहीं सका।
अपने ब्लॉग पोस्ट में, पीएम मोदी ने बताया कि सोमनाथ की कहानी सिर्फ़ विनाश की कहानी नहीं है, बल्कि यह हज़ार साल तक चले संघर्ष, बलिदान और पुनर्निर्माण की कहानी है। यह मंदिर आज भी दुनिया को एक संदेश देता है। 2026 में, पहले हमले के हज़ार साल बाद सोमनाथ शान से खड़ा है और हमें यह संदेश देता है कि अगर एक टूटा हुआ मंदिर फिर से खड़ा हो सकता है, तो भारत भी अपनी प्राचीन गौरव से एक बार फिर दुनिया को रास्ता दिखा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस