Sikkim Landslide: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। इस बीच, सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। जबकि 6 जवान लापता हो गए। सेना ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून की शाम करीब 7 बजे लाचेन जिले के छातेन इलाके में स्थित आर्मी कैंप में विनाशकारी भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसके अलावा इस भूस्खलन से कारण आसपास के इलाकों में घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूस्खलन में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि 6 सैनिक घायल हैं और छह लापता हैं।
लैंडस्लाइड के तुरंत बाद भारतीय सेना ने साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू किया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया। राहत और बचाव कार्यों में लगे जवानों ने अब तक चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं भूस्खलन की इस दुखद घटना के बाद तीन जवानों हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के शव बरामद किए गए हैं। बचाव दल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लापता छह जवानों की तलाश और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। वहीं भूस्खलन की खौफनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं।
उधर भारतीय सेना इस दुखद घड़ी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी भारतीय सेना अपने सभी जवानों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोचेन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। भूस्खलन के कारण दोनों तरफ से सड़कें बंद हैं। सिक्किम सरकार ने स्थिति को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बहुत अधिक पानी भर गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी