शिवराज बोले, सेवा ही भगवान की सेवा है, योजना की पहली किस्त जारी
खबर सार :-
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी–जी राम जी के योजना के तहत 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी–जी राम जी के योजना के तहत 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प था कि 1 जुलाई से विकसित भारत–जी राम जी पूरे देश में बिना किसी व्यवधान के लागू हो। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि योजना पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है और मनरेगा से विकसित भारत–जी राम जी में ट्रांजिशन पूरी तरह सहज और सुचारु रहा है। अब तक किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर भाई-बहनों की सेवा ही भगवान की सेवा है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार, समय पर मजदूरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना है।
जी राम जी एक ही दिन में पूरे देश में लागू
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा को पूरे देश में लागू होने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था, जबकि विकसित भारत–जी राम जी एक ही दिन में पूरे देश में लागू हो गया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, राज्यों के सहयोग तथा देश की प्रशासनिक क्षमता की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के संकल्प, सुशासन और प्रभावी समन्वय का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री ने प्रारंभिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ हुए हैं तथा लाखों ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश, केरल और राजस्थान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इन राज्यों ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया।
मजदूरी 300 रुपए प्रतिदिन से कम नहीं होगी
उन्होंने ओडिशा और पश्चिम बंगाल से शेष ग्राम पंचायतों में शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया तथा झारखंड से योजना को अधिसूचित कर आवश्यक बजटीय प्रावधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। जिन राज्यों में आरबीआई खाते खोलने अथवा अन्य प्रक्रियाएं लंबित हैं, उन्हें भी समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा गया। विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत मजदूरी दरों में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब देश के किसी भी राज्य में मजदूरी 300 रुपए प्रतिदिन से कम नहीं होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों की आय और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जारी की गई 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त का उद्देश्य राज्यों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे भी अपनी हिस्सेदारी की राशि समय पर जारी करें, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
-
AIME 2026: INS सह्याद्रि और INS कुलिश ने किया अभ्यास
2026-10-03
-
मुंबई प्रदर्शन में नाबालिगों की भागीदारी पर NHRC सख्त, भेजा नोटिस
2026-10-03
-
मप्र के हर संभाग में बनाएं फिट फैसिलिटी सेंटर, ग्वालियर-चंबल संभाग में एक भी शासकीय बालिकागृह नहीं
2026-10-03
-
Punjab सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया
2026-10-02
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन
2026-10-02
-
देशभर में चला स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता के आदर्शों को अपनाने पर जोर
2026-10-02
-
सागर कवच अभ्यास और समुद्री कुकुंबर बरामदगी
2026-10-02
-
झारखंड के चाईबासा में खेत में मृत पाई गई हथिनी, दोनों दांत काट ले गए तस्कर
2026-10-02
-
PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छार से की बात
2026-10-02
-
राज्यों में वोटरों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
2026-10-02
-
राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
2026-10-02
-
deepotsav से पहले सज जाएगी Ayodhya, परिक्रमा मार्ग की हर चीज आकर्षक
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबकर मौत
2026-10-01
-
लाल बहादुर शास्त्री आज भी प्रेरणादायी, सादगी से बनाई अलग पहचान
2026-10-01
-
ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से साइबर अपराधी गिरफ्तार
2026-10-01