शाहजहांपुर : 23 जुलाई को थाना बंडा क्षेत्र के गांव रसूलपुर बुजुर्ग में गंगाजल लेने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पांचाल घाट फर्रुखाबाद से जल भरकर कांवड़िये बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। हर तरफ धार्मिक छठ की धूम रही और वे रात में ही जल लेने के लिए पांचाल घाट पहुंच गए। सुबह गंगाजल भरने के बाद कांवड़िये अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों के लिए रवाना हुए।
नाचते-गाते हुए डीजे की धुन पर नाचते हुए कांवड़िये बम बम भोले का जयकारा लगाते हुए चले और कांवड़िये पैरों में घुंघरू बांधकर चले। छोटी काशी से गंगाजल चढ़ाने के बाद सभी लोग गांव लौट आए। सभी ग्रामीणों के सहयोग से गांव में बने कई वर्ष पुराने शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर रैली निकालकर भगवान भोलेनाथ के प्रकटोत्सव की खुशियां मनाई।
गाँव के मंदिर में शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच शिव धुन का माहौल देखा गया। मंदिर परिसर को बड़ी-बड़ी लाइटों से सजाया गया था जिसमें स्थानीय और बाहर के लोगों ने भी भाग लिया। समाजसेवी सुजान यादव के नेतृत्व में विशाल भोज का आयोजन किया गया। सभी शिव भक्तों ने पहले भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और फिर सभी ने भोज ग्रहण किया जिसमें सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी