शाहजहांपुरः बकरीद त्यौहार को लेकर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ईदगाह व अन्य प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी के जरिए संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी गई। पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च व नियमित गश्त की।
स्थानीय नागरिकों व धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को सक्रिय रखा गया।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चौक थाने की टीमें लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही हैं। आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया जा रहा है। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर सूचना दें।पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी