विभिन्न क्षेत्रों के 1057 कर्मी वीरता और सेवा पदक से सम्मानित, 301 कर्मियों को मिला वीरता पुरस्कार
खबर सार :-
देश सेवा में त्याग, साहस और संघर्ष की जरूरत होती है। अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर औरों की रक्षा करने में रूचि दिखाने वाले कर्मी वीरता और सेवा पदक पाते है। इस बार 1057 पदक दिए गए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 1057 कर्मी वीरता तथा सेवा पदक से सम्मानित किए गए हैं। भारत में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाता है। हमेशा की तरह इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक भव्य समारोह में कर्मचारी पुलिस, अग्निशमन, नागरिक रक्षा, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया है। जिन कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया गया है, उनमें 301 कर्मी शामिल है। इनको वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। जिन 301 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनमें से 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस के कर्मचारी हैं।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मछुआरों को तटों से दूर रहने की चेतावनी
कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी गौरवान्वित
पदक पाते हुए सम्मानित कर्मचारी तथा उनके परिजन गौरवान्वित हो रहे थे। यह पदक साधारण कार्यों के लिए नहीं, बल्कि किसी का जीवन, संपत्ति बचाने, अपराध को रोकने, अपराधियों को पकड़ने के दौरान दिखाई असाधारण वीरता और साहस के लिए दिया जाता है। जिन्होंने बहादुरी का काम किया, उनमें से कई लोगों को यह वीरता पुरस्कार दिया गया है। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से 197 कर्मचारी, जम्मू कश्मीर क्षेत्र से 51, पूर्वोत्तर से 12 तथा अन्य क्षेत्रों से 41 कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार दिया गया है। यह संख्या 301 वीरता पदक में से है। अपने राज्य और राष्ट्र के लिए सेवा, त्याग, साहस और कर्तव्य का अवसर पाने वाले लोगों में उल्लेखनीय कार्य के लिए कुछ लोगों का चयन किया जाता है। इन्हें पदक दिया जाता है।
राष्ट्रपति पदक के लिए 83 पुलिसकर्मी शामिल
विशिष्ट सेवा पदक के लिए राष्ट्रपति पदक सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अलावा विशिष्ट सेवा पदक संसाधन और समर्पण की विशेषता वाले मूल्यवान कार्य के लिए दिया जाता है।
विशिष्ट सेवा के लिए 92 लोगों का चयन इस साल के लिए किया गया था। इनमें से राष्ट्रपति पदक में से 83 पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा, चार की अग्निशमन सेवा, तीन को नागरिक रक्षा और गार्ड सेवा के अलावा दो कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए पुरस्कार दिया गया है। सम्मानित किए गए कुल 664 सराहनीय सेवा पदक भी दिए गए।
भव्य समारोह में दिए जाते हैं यह पदक
606 कर्मचारियों को पुलिस सेवा, अग्निशमन के लिए 28 को एवं नागरिक रक्षा के लिए 18 को नागरिक रक्षा व होमगार्ड सेवा एवं 12 अन्य कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। हर साल यह पुरस्कार एक भव्य समारोह में दिए जाते हैं। इस बार भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार दिए गए। सम्मानित होने वाले वीर सपूत और उनके परिजन खुशियों से भरे रहे। यह ऐसा समारोह होता है, जिसमें देश के विशिष्टजनों को शामिल किया जाता है।
15 अगस्त 1947 से प्रभावी हुई परंपरा
भारत सरकार की ओर से कई पदक दिए जाते हैं। यह स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस दोनों अवसरों पर दिए जाते हैं। साथ ही सैन्य वीरता पुरस्कार (जैसे परमवीर चक्र) भी इन्हीं अवसरों पर दिए जाते हैं। सैन्य वीरता पुरस्कार को 26 जनवरी 1950 से शुरू किया गया था। 15 अगस्त 1947 से इसे प्रभावी माना गया था। पुलिस व अन्य सेवाओं के पदक 1 मार्च 1951 को स्थापित किए गए थे। इसी श्रंखला में पुलिस और अग्निशमन पदक पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन सेवा के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति पुलिस और अग्निशमन सेवा पदक की भी स्थापना 1 मार्च 1951 को ही की गई थी। यह पदक हर साल साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। सैनिक वीरता पुरस्कार में भारत सरकार ने पहले तीन वीरता पुरस्कारों परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना की। 1952 को तीन और वीरता पुरस्कार जोड़े गए। जनवरी 1967 में इनको अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र नाम दिया गया।
यह भी पढ़ें : Lucknow Route Diversion: इकाना स्टेडियम में UP T-20 लीग का CM करेंगे उद्घाटन, प्रभावित रहेगा यातायात
अन्य प्रमुख खबरें
-
आतंकवाद विरोधी अभियानों में दिखेगा भारत-कजाकिस्तान की सेनाओं का तालमेल
2026-09-28
-
Uttarkashi के पहाड़ों पर फंसे trekkers को निकालने में लगीं टीमें, पत्थरों के खिसकने का खतरा बढ़ा
2026-09-28
-
केदारनाथ के रास्ते पर पत्थर गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत, तीर्थयात्री सुरक्षित
2026-09-28
-
मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव
2026-09-28
-
तिलकनगर में थप्पड़ विवाद पर प्रवेश वर्मा की सफाई, बढ़ी हलचल
2026-09-27
-
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जोर
2026-09-27
-
28 और 29 सितंबर को पूसा में किसानोें की परेशानी होगी दूर
2026-09-27
-
अहमदाबाद में अमित शाह ने एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
2026-09-27
-
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-27
-
यूपी में बारिश का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत
2026-09-27
-
झांसी में 24 घंटे में दो पुलिस मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
2026-09-26
-
यूपी और उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-09-26
-
नागालैंड: जहरीली शराब से 19 मौतें, पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
2026-09-26
-
निचली बस्तियों तक पहुंचा पानी, भामरागढ संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद
2026-09-26
-
28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी
2026-09-26