Saurabh Bhardwaj: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम सौरभ भारद्वाज के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। जांच एजेंसी सौरभ भारद्वाज के आवास समेत दिल्ली में करीब 13 ठिकानों पर छापेमारी (ED Raids) कर रही है।
ED ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अस्पतालों के निर्माण में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि यह मामला कई अस्पताल परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय कुप्रबंधन और गबन के आरोप हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सबसे पहले इस कथित घोटाले की सूचना दी थी।
एसीबी की जांच में सामने आया है कि साल 2018-19 में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। जिनकी लागत करीब 5,590 करोड़ रुपये थी। इनमें 11 ग्रीनफील्ड परियोजनाएं और 13 ब्राउनफील्ड परियोजनाएं शामिल थीं। आईसीयू अस्पताल 6 महीने में बनने थे, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा पड़ा है। इनमें से कई परियोजनाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं।
सौरभ भारद्वाज पर आरोप है कि LNJP हॉस्पिटल की लागत बिना किसी ठोस प्रगति के 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये कर दी गई है। कई जगहों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा, अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) का काम 2016 से लंबित है और इसमें जानबूझकर देरी के आरोप हैं। भारद्वाज के अलावा, इस मामले में आप नेता सत्येंद्र जैन की भी जांच चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
2026-06-13
Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
भारत की नारीशक्ति बनी विकास की धुरी: पीएम मोदी
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को बताया 'राष्ट्र निर्माता', सड़क हादसों में मुआवजे के लिए बनाया नया नियम
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
राम मंदिर दानपात्र मामलाः महंत कमल नयन दास बोले- सामने आनी चाहिए सच्चाई
2026-06-11
साइबर ठगी पर गृह मंत्रालय की चेतावनी, डीपफेक सहित इन चीजों से सावधान रहने की सलाह
2026-06-11