भारत-रूस का मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग होगा और मजबूत, रूस के विदेश मंत्री लावरोव की पीएम मोदी से मुलाकात, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई बात
खबर सार :-
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति और वर्तमान वैश्विक व क्षेत्री मुद्दों पर बातचीत की। लावरेव विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आए हैं। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के वर्तमान हालात समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति और वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। लावरोव विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों और प्रगति की दी जानकारी
लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी को दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुए द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी। इसमें रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीकी और व्यापारिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच संवाद और रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूती से विकसित हुई है।
यूक्रेन-पश्चिम एशिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर किया विचार-विमर्श
दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सभी मुद्दों में शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है और वैश्विक शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है।
संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है चुनौतियों का समाधान
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर शांति बहाली के लिए भारत की स्पष्ट नीति दोहराई। उन्होंने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान 'डायलॉग एंड डिप्लोमेसी' (संवाद और कूटनीति) के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत यूक्रेन-रूस के बीच संतुलित और निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
दोनों देशों को निरंतर संवाद और सहयोग की आवश्यकता
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों को निरंतर संवाद और सहयोग की आवश्यकता है।
क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में दोनों देशों को मिलकर करना चाहिए काम
यह बैठक भारत और रूस के बीच संबंधों को नई दिशा देने और मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दोनों पक्षों ने यह भी सहमति जताई कि भविष्य में वैश्विक चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए। इस भेंट के माध्यम से भारत और रूस के बीच सामरिक और आर्थिक साझेदारी को और व्यापक बनाने का संदेश विश्व स्तर पर भेजा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15