शाहजहांपुर: सरकार द्वारा भले ही कच्ची सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हों, लेकिन लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार के चलते सड़कों का जीर्णोद्धार सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
बता दें कि क्षेत्र के डंडिया बाजार से महमदपुर होते हुए संपर्क मार्ग कच्चा है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डंडिया बाजार से हथगांव संपर्क मार्ग, बिरहाना पारा झरसा और निगोही दियूरिया मार्ग आदि गांवों के संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। जिला पंचायत सदस्य विधायक समेत कोई भी इन सड़कों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उनका उद्देश्य है कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
दरिया बाजार के पास महमदपुर मार्ग है। अगर सड़कों की बात करें तो सड़क पर दो फीट गड्ढे हैं। उनके लिए यह आज भी एक सपना है। गांव की सड़कें आज भी खस्ताहाल हैं और लोगों को उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। इसे देखकर लगता है कि सरकार के दावों और हकीकत में बहुत फर्क है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...