Bihar Election Result: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार बेसब्री से सियासी पार्टियां और उनके समर्थक कर रहे हैं। चुनाव परिणाम कल यानी 14 नवम्बर को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही आरजेडी (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह ने एक विवादित बयान देकर बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। सुनील सिंह ने गुरुवार, 13 नवम्बर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि बिहार में मतगणना में गड़बड़ी की आशंका है और इस बार जनता सड़कों पर उतर सकती है। उनका कहना था कि वे दृश्य बिहार में कभी नहीं देखे गए होंगे, बल्कि ये दृश्य नेपाल में देखे गए घटनाक्रम जैसा हो सकता है।
सुनील सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2020 में चार घंटे तक मतगणना रूकवाने के समाचार मिले थे। इस बार बिहार में ऐसी कोई गड़बड़ी की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मतदाता चकित हैं कि जब वोट गठबंधन को जा रहे हैं, फिर एनडीए को जीत कैसे मिल रही है? उन्होंने एग्जिट पोल को एक बड़ी साजिश बताते हुए आशंका जताई कि इस बार भी कुछ ऐसा हो सकता है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाए।
सुनील सिंह ने चुनाव अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि अगर कोई गड़बड़ी हुई तो बिहार में ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा जिसे न तो हमने कभी देखा है और न ही इसकी कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हारने वाले उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो वह बिहार के लिए बहुत शर्मनाक होगा।
इस बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुनील सिंह के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और आरजेडी हार की हताशा में ऐसी बातें कर रहा है। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी इस पर टिप्पणी की, और कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, ना कि गुंडाराज। यह बयान राजनीति में नई गर्मी पैदा कर रहा है, और अब सबकी निगाहें 14 नवम्बर के चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस